रंगीन मिजाज पत्नी का जहरीला खेल! पति को दी ऐसी खौफनाक मौत, पुलिस भी रह गई सन्न

Rajasthan Crime: राजस्थान में एक रंगीन मिजाज पत्नी ने पति की हत्या की ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे जान हर कोई दंग रह गया. पुलिस ने अंतिम संस्कार के 10 दिन बाद शव को निकाल कर पोस्टमार्टम करवाया.

रंगीन मिजाज पत्नी का जहरीला खेल! पति को दी ऐसी खौफनाक मौत, पुलिस भी रह गई सन्न
Image Credit: Jalore News

Rajasthan News: राजस्थान के जालोर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंधों में अंधी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया. मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था, लेकिन मौत के तीसरे दिन पत्नी ने समाज के सामने खुद स्वीकार कर लिया कि यह हत्या थी, जिसे उसने प्रेमी सांवलाराम के साथ मिलकर अंजाम दिया था.

घटना बागोड़ा निवासी नरसीराम पुत्र लालाराम के साथ हुई, जिसकी हत्या उसकी पत्नी माफी देवी और प्रेमी सांवलाराम ने धारदार हथियार से हमला कर की थी. इसके बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या जैसा रूप दे दिया गया. परिजनों ने भी शुरुआत में इसे आत्महत्या मानते हुए अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन जब पत्नी ने सच उजागर किया, तो मृतक के भाई ने आठ दिन बाद बागोड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने हत्या, साजिश और साक्ष्य छुपाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही, जिला कलेक्टर के आदेश पर बागोड़ा एसडीएम हीर सिंह चारण को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और सीएमएचओ के निर्देशन में चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित किया गया.

गुरुवार को नरसीराम के शव को 10वें दिन कब्र से बाहर निकालकर मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण श्मशान घाट पर एकत्रित हो गए. घटना के खुलासे के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है, ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की है.

रिपोर्टर- हीरालाल भाटी

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.