Jalore: पति ने पत्नी को गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देखा, फिर...

Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले के 25 मई की रात पति ने पत्नी को दूसरे मर्द के संग अवैध संबंध बनाते हुए देखा. इसके बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी और उसका शव लटका दिया. 
 

Jalore: पति ने पत्नी को गैर मर्द के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देखा, फिर...
Image Credit: Jalore News

Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें अवैध संबंधों का राज खुलने पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी.

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि किसी को शक न हो लेकिन एक सप्ताह बाद खुद पत्नी ने वारदात का खुलासा किया, जिसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. अब कलेक्टर के निर्देश पर मृतक का शव फिर से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि हत्या की पुष्टि हो सकें.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के मुताबिक, घटना 25 मई की रात की है. मृतक नरसीराम निवासी नया खेड़ा, बागोड़ा, अपने घर में रस्सी से लटका मिला था. प्रारंभ में परिजनों ने इसे आत्महत्या मानते हुए धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन कुछ ही दिनों बाद मृतक की पत्नी माफी देवी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी.

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पत्नी के सांवलाराम निवासी पुनावा (थाना सायला) से अवैध संबंध थे. जब मृतक नरसीराम को इस रिश्ते की भनक लगी, तो वह अचानक सांवलाराम से मिलने जा पहुंचा. वहां उसने अपनी पत्नी और सांवलाराम को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे झगड़ा हो गया. इस दौरान सांवलाराम ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से नरसीराम की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव को फंदे से लटकाया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे.

रिपोर्ट के अनुसार, माफी देवी का यह भी आरोप है कि घटना के बाद सांवलाराम ने उसे धमकाया था कि अगर किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा लेकिन माफी देवी ने यह पूरी सच्चाई परिजनों को बताई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या और साजिश के आरोप में आईपीसी की धारा 302 और 120B के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, अब मामले में जिला कलेक्टर के आदेश पर नरसीराम के शव को दोबारा कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि वैज्ञानिक तरीके से हत्या की पुष्टि हो सकें.

मामले की जांच कर रहे अधिकारी हुकमा राम ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना को अंजाम देने की योजना कब और कैसे बनाई गई. फिलहाल मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.

Reporter-Heeralal Bhati

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.