Jodhpur News: युवक के कान काटकर साथ ले गए बदमाश, पत्नी से फोन पर बात करना पति को नहीं था मंजूर

Jodhpur Crime News: जोधपुर में दिल दहला देने वाली घटना! प्रेम प्रसंग के चलते फायरिंग और पीड़ित के दोनों कान काटने की वारदात सामने आई है। आरोपी और पीड़ित दोनों ही बिलाड़ा क्षेत्र के लाम्बा निवासी हैं। पीड़ित का इलाज जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में चल रहा है. खबर अपडेट की जा रही है...

Jodhpur News: युवक के कान काटकर साथ ले गए बदमाश, पत्नी से फोन पर बात करना पति को नहीं था मंजूर

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेम प्रसंग के चलते हुई वारदात में पहले तो फायरिंग की गई, जिसमें रमेश बिश्नोई के पेट से गोली निकल गई. आरोपियों ने अपनी हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं. उन्होंने न केवल फायरिंग की, बल्कि पीड़ित के दोनों कान भी काट लिए. मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमसुख सहित अन्य आरोपियों ने इस बर्बर हमले को अंजाम दिया. आरोपी और पीड़ित दोनों ही बिलाड़ा क्षेत्र के लाम्बा निवासी हैं. इस घटना में घायल हुए व्यक्ति का इलाज जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. यह मामला बोरानाडा थाना क्षेत्र का है.

जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. देर रात को तीन-चार लोगों ने एक युवक का अपहरण कर उसके दोनों कान के नीचे का हिस्सा काट दिया और साथ ही उस पर गोलियां भी चलाईं. घायल युवक रमेश का जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बोरानाडा थाना अधिकारी शकील खान ने बताया कि लाम्बा गांव निवासी रमेश कुमार ने एक रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया गया कि वह पेप्सी फैक्ट्री में गाड़ी लेकर आया था, इस दौरान उनके ही गांव के प्रेमसुख और अन्य लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की.

यह मामला एक व्यक्ति रमेश के अपहरण और मारपीट से जुड़ा है, जिसका आरोप प्रेमसुख और उसके साथियों पर है. बताया जा रहा है कि रमेश की प्रेमसुख की पत्नी से फोन पर बातें करने की वजह से यह विवाद हुआ. इस घटना में हवाई फायरिंग भी हुई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीसीपी वेस्ट राजश्री राज वर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

घायल युवक रमेश के साथ हुई बर्बरता की जानकारी देते हुए बताया गया है कि उसके दोनों कान के निचले हिस्से काट दिए गए और साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई. इतना ही नहीं, उसके ऊपर फायरिंग भी की गई, जिसमें उसके पेट में गोली लग गई. घायल रमेश का इलाज जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है. रमेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके ही गांव के प्रेमसुख और दो-तीन अन्य लोगों ने उसे अल्टो गाड़ी में डालकर अगवा किया और उसके साथ मारपीट की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ये भी पढ़ें-

Trending news