Jodhpur News: विरोध के बीच जोधपुर में लग रहे स्मार्ट मीटर, यूथ कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर शहर में प्रशासन द्वारा नई तकनीक वाले स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू की गई है. लेकिन लोगों ने इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है. इसकी अगुआई युवा कांग्रेस ने की.

Jodhpur News: विरोध के बीच जोधपुर में लग रहे स्मार्ट मीटर, यूथ कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप
Image Credit: jodhpur smart meter

Jodhpur News: जोधपुर शहर सहित प्रदेश भर में बिजली विभाग की ओर से नई तकनीक के साथ स्मार्ट मीटर योजना शुरू की गई है. पुराने मीटर हटाकर अब डिस्काम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो मोबाइल की तरह रिचार्ज करने से चलेंगे. स्मार्ट मीटर जैसे ही लगाना शुरू किया गया तो जनता का विरोध भी अब देखने को मिल रहा है. लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से बिल सामान्य से अधिक आ रहा है.

युवा कांग्रेस ने लगाया आरोप
ऐसे में युवा कांग्रेस की ओर से सरकार पर आरोप लगाया की स्मार्ट मीटर की आड़ में जनता को धोखा देने का काम किया जा रहा है. युवा कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया. कांग्रेस के प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुखराज दिवराया पूर्व विधायक मनीषा पवार कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तर और सलीम खान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दक्षिण नरेश जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इन लोगों ने कलेक्ट्रेट पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करते हुए सरकार को स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग दोहराई.

Add Zee News as a Preferred Source

स्मार्ट मीटर से जनता सताई जा रही
इन लोगों का आरोप है कि जनता को स्मार्ट मीटर के जरिए बेवजह परेशान किया जा रहा है. आम आदमी जो 2000 बिजली का बिल नहीं भर सकता है. ऐसे में उसे 100 यूनिट माफ करने की जो योजना चली थी. उसके बाद वर्तमान सरकार ने स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता को परेशान करने के लिए स्मार्ट मीटर योजना लागू की है. सरकार इस स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल प्रभाव से बंद करें ताकि आम जनता को बड़े-बड़े बिलों से राहत मिल सके. लोग जो ₹2000 का बिल नहीं भर सकते हैं, उन लोगों के घर में खाने के लिए भी परेशानी होती है. ऐसे में बड़े-बड़े बिजली के बिल कैसे भर पाएंगे और नए मीटर तो जैसे ही रिचार्ज खत्म होगा बंद हो जाएगा. ऐसे में जनता को बिजली के लिए आधी रात को भी परेशान होना पड़ सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author