जोधपुर एयरपोर्ट पर चीनी युवक के पास मिला खुफिया फोन, पुलिस को देख छूटे पसीने

Jodhpur: जोधपुर एयरपोर्ट पर CISF ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है. उसके पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया है. युवक से पूछताछ जारी है.

जोधपुर एयरपोर्ट पर चीनी युवक के पास मिला खुफिया फोन, पुलिस को देख छूटे पसीने

Jodhpur: जोधपुर एयरपोर्ट पर CISF ने चेकिंग के दौरान एक चीनी नागरिक से पकड़ा है. युवक के पास प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिला है. सैटेलाइट फोन बरामद होने के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.अब पुलिस ने सैटेलाइट फोन कब्जे में लेकर इस मामले में जांच कर जरूरी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है.

पुलिस सूत्रों की जानकारी के मुताबिक युवक के पास यह फोन मिलने के बाद शक बढ़ गया है. युवक से पूछताछ के लिए उसे पुलिस के हवाले किया गया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार चीनी युवक अकेला नहीं था. उसकी यात्रा के बारे में जानकारी खंगालने पर पता चला कि उसके साथ तीन व्यक्तियों का एक दल भारत आया था. दल में दो व्यक्तियों में एक गाइड भी शामिल था, जो बाद में बिना किसी अड़चन के बाद भारत से वापस लौट गया. हालांकि चीनी युवक जोधपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के कारण पकड़ में आ गया.

एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान चीनी युवक एक सेटेलाइट फोन मिला है. इसकी बिना अनुमति के भारत में उपस्थिति ने शक पैदा कर दिया है. इसके बाद जोधपुर की एयरपोर्ट पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली, साथ ही पूछताछ शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां हर बात पर विशेष ध्यान दे रही है. पुलिस ने युवक के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए व्यापक जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह मामले में आगे कुछ और अहम तथ्य मिल सकते हैं, जो पूरे मामले को और स्पष्टता से सामने लाएंगे.

Trending news