Jodhpur News: जोधपुर के 5 दिवसीय दौरे पर अशोक गहलोत, BJP पर जमकर साधा निशाना

Jodhpur News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पांच दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंच चुके हैं. गहलोत ने आज जनसुनवाई के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

Jodhpur News: जोधपुर के 5 दिवसीय दौरे पर अशोक गहलोत, BJP पर जमकर साधा निशाना

Jodhpur News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पांच दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंच चुके हैं. गहलोत ने आज जनसुनवाई के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान यहां पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि इमरजेंसी का राग 50 वर्ष बीत जाने के बाद में भी भाजपा अलाप रही है.

हमने अपनी गलती मान ली और जनता ने भी इसका परिणाम हमें दे दिया तो बार-बार इस पर राग अलापने से क्या होगा, जो लोग इमरजेंसी में जेल गए उनको आज पेंशन दी जा रही है. फ्रीडम फाइटर बता कर जबकि पिछली योजना की पेंशन को सरकार ने बंद कर दिया.

वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि राजस्थान में एक नए युवा को मौका मिला है. लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मालूम नहीं अभी तक कि उनके पीछे उनको हटाने के लिए क्या षड्यंत्र चल रहा है. एक नए युवा को मौका मिला उसका सहयोग करना चाहिए. इसकी जगह उन्ही के पार्टी के लोग नीचे खींचने में लगे हैं. राजस्थान एवं दिल्ली में षडयंत्र चल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

जोधपुर के पहाडगंज के सरकार स्कूल में उद्घाटन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हमने स्कूल के उद्घाटन के लिए मना कर दिया है, पहले हमने कार्यक्रम बनाया लेकिन रात को सरकार के शिक्षा मंत्री की मानसिकता सामने आने के बाद हमने मना कर दिया.

भाजपा लोकतंत्र की बात करती है यहां पर जोधपुर मैं हमने मारवाड़ कन्वेंशनल सेंटर बनाया आज उसे सभी उपयोग में ले रहे हैं. भाजपा और एबीवीपी की सभाए वहां हो रही है जब कांग्रेस ने इस सभा के लिए बुक किया गया बुकिंग होने के बाद में उसे कैंसिल कर दिया गया क्या यह सरकार का लोकतंत्र है.

उन्होंने उदयपुर में फ्रांसीसी महिला के साथ हुए दुष्कर्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कानून व्यवस्था पर हमला बोला और कहा कि आज देश की हालत सही नहीं है. इस तरह से विदेशी महिला के साथ में इस तरह की घटना होना अति निंदनीय है. अमेरिका ने भारत के छह राज्यों को लेकर एडवाइजरी जारी की है ऐसी हालत रही तो मुझे चिंता है कि राजस्थान का नाम भी आने वाले समय में उसमे ना जुड जाए. ईरान इजराइल युद्ध को लेकर भारत की विदेशी नीति पर भी सवाल खडा किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news