Jodhpur: बनाड़ रोड की खस्ताहाल सड़क, गड्ढों और जलभराव से लोग परेशान

Jodhpur News: जोधपुर के बनाड़ रोड की जर्जर हालत और जलभराव से परेशान स्थानीय लोगों ने सारण नगर पुलिया के पास धरना शुरू कर दिया है. गड्ढों और खराब सड़क के कारण दुर्घटनाएं बढ़ी हैं, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, और एम्बुलेंस तक फंसी रही. 
 

Jodhpur: बनाड़ रोड की खस्ताहाल सड़क,  गड्ढों और जलभराव से लोग परेशान
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर शहर में हुई अच्छी बारिश के बाद बनाड रोड की खस्ता हालत से नाराज स्थानीय लोगों ने सोमवार को सारण नगर पुलिया के पास धरना शुरू कर दिया. सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एकजुट होकर विरोध जता रहे हैं.

धरने में स्थानीय नेता राजेंद्र छबरवाल, आईदान राम चौधरी सहित क्षेत्रवासी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक सड़क की मरम्मत का काम जल्द पूरा नहीं होता, धरना अनवरत जारी रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

आंदोलनकारियों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों और बहते पानी से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ गया है. कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसल चुके हैं और स्थानीय लोग चोटिल भी हुए हैं. बावजूद इसके प्रशासन समस्या की अनदेखी कर रहा है.

धरनास्थल पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हो गए हैं और आए दिन एम्बुलेंस व अन्य वाहन घंटों तक फंस जाते हैं. रविवार रात भी प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया.

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा वर्षों से बनी हुई है, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला.

धरने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि, प्रदर्शनकारियों का रुख साफ है कि सड़क सुधरने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

सुबह-शाम लंबा जाम लगता है. शहर में रोज अपने काम धंधे के लिए आने वाले लोगों को इससे खासी परेशानी होती है. सुबह शाम लंबे जाम से निकालकर उन्हें आना पड़ता है, कई बार तो 2 से 3 किलोमीटर तक लंबा जाम यहां देखने को मिला. ऐसे में मरीजों को ला रही है एंबुलेंस को भी काफी परेशानी होती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More