&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ मनाया जा रहा था. इस दौरान जोधपुर के बरकतुल्लाह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. दो घंटे तक चलने वाले इस समारोह को लेकर व्यवस्थाओं की कमी साफ तौर पर नजर आ रही थी. समारोह स्थल पर पीएचडी विभाग की ओर से पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जानी थी लेकिन वहां पर व्यवस्थाओं की कमी नजर आ रही थी.
स्टेडियम में एक तरफ जहा पानी की कमी थी तो दूसरी ओर तेज गर्मी एवं उमस से हाल बेहाल हो रहे थे. स्कूली बच्चे जिनको शिक्षा विभाग की ओर से व्यायाम करने एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए बुलाया था लेकिन उमस एवं गर्मी से इन बच्चों के हाल-बेहाल होने लगे और कोढ में खाज का काम किया.
शिक्षा विभाग के उन अधिकारियों ने जिन पर इन बच्चों की जिम्मेवारी थी जैसा इन बच्चों ने बताया कि बिना डांस किए पानी तक नहीं पीने दिया गया, बच्चे कह रहे है कि पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं थी लेकिन इधर-उधर पानी पीने के लिए जाने नहीं दिया गया क्योंकि इनकी प्रस्तुतियां होनी बाकी थी.
ऐसे में लगातार गर्मी की वजह से बच्चे डिहाइड्रेशन का शिकार होने लगे देखते ही देखते कुछ ही देर में करीब दस बारह बच्चे डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए. जैसे ही तबीयत बिगड़ने लगी तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर एमडीएम अस्पताल भेजा गया, जहां तत्काल इन बच्चों का उपचार शुरू किया गया.
समय पर उपचार मिलने की वजह से बच्चों की तबीयत समय रहते ठीक हो गई लेकिन बड़ी बात यह है कि राज्य स्तरीय समारोह के दौरान इस तरह की व्यवस्था वाकई बड़ी चूक है. हालांकि घटना के बाद केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल से बात की तो उन्होंने कहा कि आज गर्मी ज्यादा था लेकिन इस मामले में जांच करवा रहे हैं. किसी की गलती होगी तो कारवाई अवश्य की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!