&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर की जोजरी नदी लंबे समय से प्रदूषण का संकट छाया हुआ है. इसके चलते अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. सर्वोच्च न्यायालय ने स्वप्रेरणा (Suo Moto) से इस गंभीर पर्यावरणीय संकट का संज्ञान लेते हुए याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ द्वारा की जा रही है.
स्थानीय लोगों की शिकायत के अनुसार, जोधपुर से बहने वाली जोजरी नदी में कपड़ा, स्टील, कपड़ा, टेक्सटाइल और टाइल फैक्ट्रियों का इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधे जोजरी नदी में लगातार छोड़ा जा रहा है. ऐसे में नदी के पानी में सल्फर, लेड और कैडमियम जैसे रसायन घुल रहे हैं, जिससे पानी जहरील बन गया है.
नदी का पानी इतना प्रदूषित हो चुका है कि जलजीवों की मौत और आसपास की खेती करने वाली भूमि की उर्वरता पर सीधा असर पड़ रहा है. किसानों की फसलें खराब हो रही हैं और पीने योग्य पानी की भी गंभीर समस्या खड़ी हो गई है.
वहीं, किसानों को मजबूर होकर में इसी जहरीले पानी से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं साथ ही गांव के लोगों को कैंसर, त्वचा रोग जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार, करीब 16 लाख लोग सीधे तौर पर प्रदूषण की मार झेल रहे हैं.
स्थानीय लोगों के द्वारा सालों से की जा रही शिकायतों और विरोध के बावजूद सरकार की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे निराश होकर अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया.
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के जीवन के अधिकार की अनदेखी नहीं की जा सकती. कोर्ट ने संबंधित राज्य एजेंसियों से रिपोर्ट तलब करने और दोषी इकाइयों पर जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!