&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: लेह में हिंसा के बाद मुख्य आरोपी सोनम वांगचुक को जोधपुर की सेंट्रल जेल में रखा गया है. जोधपुर में करीब 40 घंटे से अधिक का वक्त सोनम वांगचुक को हो चुका है लेकिन जेल प्रशासन की ओर से पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है. साथ ही बड़े अधिकारी भी इस मामले में नजर बनाए हुए हैं.
सोनम वांगचुक को जेल मेनू के अनुसार लगातार नाश्ते के साथ खाना भी दिया जा रहा है. अगर सूत्रों की मानें तो वांगचुक मेंटल तौर पर काफी मजबूत नजर आ रहे हैं, इसीलिए उनके स्वास्थ्य में फिलहाल किसी प्रकार की गिरावट या अन्य किसी प्रकार की घटना सामने नहीं आई है.
जेल प्रशासन की ओर से उनके स्वास्थ्य जांच के साथ उन पर पूरी निगाहें बनाई गई हैं. इसके साथ ही अगर बात करें कल लेह डीजीपी का बयान सामने आया था कि अब उनके बैंक खातों की पड़ताल के साथ ही अन्य दस्तावेजों और उनके सोशल मीडिया हैंडल्स की भी जांच की जा रही है क्योंकि जिस तरीके से बात सामने आई थी कि पिछले दिनों बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी जाकर आए थे तो ऐसे में लेह पुलिस लगातार उनकी पड़ताल कर रही है लेकिन इस बीच में उनकी सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जोधपुर के सेंट्रल जेल में त्रि स्तरीय व्यवस्था के बीच रखा गया है.
बता दें कि जोधपुर की जिस जेल के बाहर आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहता है, वहां बुधवार को गहमागहमी का माहौल था. पुलिस फोर्स की तैनाती से साफ हो रहा था कि मामला बेहद खास है. दरअसल, लद्दाख को स्वतंत्र राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को लद्दाख पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद लेह एयरपोर्ट पर औपचारिकताएं पूरी की गईं और उन्हें स्पेशल फ्लाइट से जोधपुर लाया गया.
जोधपुर पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उन्हें जेल ले जाया गया और उच्च सुरक्षा वार्ड में रखा गया. उनकी मेडिकल जांच भी की गई है. फिलहाल जेल में 24 घंटे सुरक्षा और CCTV निगरानी जारी है.
लेह से गिरफ्तारी और प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले बड़ा कदम
जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे लेह में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. बाद में आयोजकों को पता चला कि पुलिस ने उन्हें उनके गांव उल्याकटोपो से हिरासत में ले लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई का नेतृत्व डीजी एसडी सिंह जमवाल ने किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!