Jodhpur Child Marriage: जोधपुर में नाबालिकों की कराई शादी! वायरल हुई फोटो

Jodhpur Child Marriage: जोधपुर के सांगरिया क्षेत्र में बाल विवाह की बात सामने आई है. हालाकि सूचना के बाद बासनी पुलिस ने पाबंदी लगाई थी, लेकिन फिर भी इस शादी को कराया गया.
 

Jodhpur Child Marriage: जोधपुर में नाबालिकों की कराई शादी! वायरल हुई फोटो

Jodhpur Child Marriage: जोधपुर में पुलिस के नोटिस देने के बाद भी बाल विवाह का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. शिकायत मिलने पर बासनी पुलिस व प्रशासन ने परिवार को नोटिस थमाया था. नोटिस के तहत बाल-विवाह नहीं करने का शपथ पत्र फॉर्म भराया गया था. लेकिन इतने सबके बाद भी 17 साल के लड़के से 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने यह दावा किया है कि पाबंदी के बाद भी परिवार वालों ने गांव से 20 किलोमीटर दूर ले जाकर इस शादी को करवा दिया था. इस पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन चुप है. वहीं जोधपुर पुलिस का कहना है कि जो भी तस्वीरें सामने आ रही है, उसकी जांच की जाएगी. पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है.

बता दें कि 14 अप्रैल को जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी कराने की सूचना मिली थी. इसके बाद बाल कल्याण समिति न्यायपीठ जोधपुर के अध्यक्ष विक्रम चेतन सरगरा ने बासनी पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी. पुलिस मौके पर पहुंची.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

तब पता चला था कि 17 साल के लड़के और 15 साल की लड़की की शादी होने वाली है. वहीं बड़ी बेटी का मुकलावा गौना होने वाला है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार को नोटिस दिया था.

Trending news