Jodhpur News: जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से फोन नंबर का डाटा विदेश में बेचने वाले कॉल सेंटर का खुलासा किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
Trending Photos

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से फोन नंबर का डाटा विदेश में बेचने वाले कॉल सेंटर का खुलासा किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही बड़ी मात्रा में डिवाइस भी बरामद किए हैं. एसीपी हेमंत कलाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं.
एसीपी हेमंत कलाल ने बताया कि हमें सूचना मिली कि शहर में अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो फर्जी तरीके से फोन नंबर एकत्रित करके यह डाटा विदेश में बेच रहे हैं, जिस पर रातानाडा थाना पुलिस, एयरपोर्ट थाना पुलिस, साइबर टीम और जिला विशेष टीम ने इस दिशा में काम शुरू किया.
उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली कि रातानाडा गणेश मंदिर के पास स्थित एक मकान में कॉल सेंटर चल रहा है, जिसपर पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी, तो मौके पर पुलिस को 19 एटीएम कार्ड, 32 सीपीयू, 8 मॉनिटर, 28 लैपटॉप, 19 पेन ड्राइव, 11 मोबाइल सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली है.
कुछ डिवाइस को जब जांच किया गया, तो उसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली जिनके माध्यम से यह लोग विदेश में रह रहे लोगों को फोन करके उनके फोन नंबर का वेरिफिकेशन करते थे. खासतौर से इन शातिर ठगों ने वृद्ध जनों को अपना निशाना बनाया था. एसीपी हेमंत कलाल ने बताया कि यह साइबर ठग पहले इंस्टाग्राम या अन्य सोर्सेस से फर्जी कॉल की एक लिस्ट तैयार करते थे. उसके बाद उन फोन नंबर का कॉल करके या अन्य ऐप के माध्यम से डाटा वेरिफिकेशन किया जाता था.
यह भी पढ़ें-लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेगा पहलगाम आतंकी हमले का बदला! पाकिस्तान को दी खुली धमकी, पोस्ट वायरल
डाटा वेरिफिकेशन होने के बाद वह यह डाटा अवैध रूप से विदेश में बेच देते थे. एसीपी ने बताया कि कॉल सेंटर संचालकों को 10 हजार नंबर उपलब्ध कराने पर 60 डॉलर मिलते थे और यह इस तरह अब तक लाखों रुपए कमा चुके थे. वहीं पुलिस को डिजिटल करेंसी भी मिली है. एसीपी ने बताया कि मौके से सौरभ सिंह चौहान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे अनुसंधान किया जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!