Jodhpur News: DRM अनुराग त्रिपाठी ने रेल सेवा सुविधाओं को लेकर की प्रेस वार्ता

Jodhpur News: डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने भारतीय रेल सेवा के हो रहे विस्तार और सुविधाओं को लेकर प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि जोधपुर रेलवे मंडल लगातार विकास के रथ पर सवार है.  

Jodhpur News: DRM अनुराग त्रिपाठी ने रेल सेवा सुविधाओं को लेकर की प्रेस वार्ता
Image Credit:

Jodhpur News: उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने भारतीय रेल सेवा के हो रहे विस्तार और सुविधाओं को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि भारतीय रेल बदल रही है, तस्वीर बदल रही है और लोगों की तकदीर बदल रही है. जोधपुर रेलवे मंडल लगातार विकास के रथ पर सवार है.

उन्होंने कहा कि जोधपुर रेलवे मंडल में 1626 किलोमीटर मार्ग है. 11000 रेलवे कर्मचारियों का परिवार हैं, जिसमें कुल 144 स्टेशन आते हैं. इसमें 40 बडे स्टेशन भी शामिल हैं. डीआरएम त्रिपाठी ने कहा कि 15 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल हैं.

प्रत्येक स्टेशन पर 10-15 करोड रुपये खर्च हो रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री ने हॉल ही में देशनोक रेलवे स्टेशन को जनता को समर्पित किया है. रेलवे में लगातार सुधार किया जा रहा है. विशेषकर सफाई, रेलवे स्टेशन, स्पीड, सुविधा, पार्किंग, वेटिंग रूम, आधुनिक टायलेट, सीसीटीवी सहित अन्य सुविधाओ पर फोक्स रहेगा.

इसके साथ ही कला एवं संस्कृति से जोडते हुए रेलवे स्टेशनों का पुन:निर्माण हो रहा है. जोधपुर मंडल में जैसलमेर में 150 करोड की लागत से निर्माण हो रहा है, तो वही जोधपुर स्टेशन पर 500 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है, जो 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा. रेलवे स्टेशन पर 26 लिफ्ट, 26 ऐस्केलेटर सीढियां, आगम और प्रस्थान के लिए अलग अलग रास्ता, दोनों साइड से प्रवेश की सुविधा दी जाएगी. वहीं, पाली में 95 करोड़ रुपये से स्टेशन निर्माण की योजना प्रक्रियाधीन है.

जोधपुर में भगत की कोठी पर वंदे भारत ट्रेन का मेटेंनेस डिपो जो कि करीब 165 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा हैय 200 करोड़ रुपये से ऑफिस, ट्रेनिंग सेंट्रर और शेड बनाया जाएगा. इसके साथ ही लगातार विकास के पथ पर रेलवे अग्रसर है, जो पुराने जमाने की ट्रेन की स्पीड से आज की स्पीड में बहुत बदलाव हुआ है.
Reporter- Rakesh Kumar Bhardwaj

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source

संबंधित खबरें

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.