Jodhpur News: जोधपुर के पावटा क्षेत्र में दो फर्जी बाबाओं ने खुद को चमत्कारी बताकर युवक से सोने की अंगूठी, मोबाइल और 2500 रुपए ठग लिए. बाबाओं ने झाड़-फूंक और रुद्राक्ष के नाम पर भरोसा जीतकर ठगी को अंजाम दिया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: इन बाबाओं से सावधान रहना नहीं तो लूट जाओगे... जोधपुर शहर में घूम रहे इन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है. ये लोग आपको अपनी बातों में लेंगे. आपके सारे कष्ट खत्म करने और धनवान बनने की बातें करेंगे और फिर आपके पास जो भी है वह लेकर चले जाएंगे. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं इस पूरी रिपोर्ट में समझिए कि आखिर किस तरीके से ये लोग अपना शिकार ढूंढते हैं और फिर देते हैं वारदात को अंजाम.
शहर के पावटा क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर में दो कथित बाबाओं ने युवकों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए उनकी सोने की अंगूठी, फोन और 2500 रुपए ऐंठ कर चले गए. जाते हुए अपने फोन नंबर भी देकर गए. ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित महामंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया. बताया गया कि ठग बाबा एक कार में सवार होकर आए थे. पुलिस अब मामले में जांच कर रही है.
महामंदिर पुलिस ने बताया कि लोहार कॉलोनी पावटा निवासी विष्णु पुत्र मंगलाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई. इसमें बताया कि वह गुरुवार की दोपहर में पावटा क्षेत्र में एक पान की दुकान पर बैठा था. उसके साथ में उसका दोस्त भी बैठा हुआ था. तब एक अल्टो कार में दो बाबा सवार होकर आए और उन्हें अपनी बातों में उलझाया. तब एक बाबा ने उसके दोस्त के पहनी चेन का उतरवा कर सात बार सिर से निकाला और बाद में एक रुद्राक्ष उसे दिया गया. फिर बातों में उलझाते गए.
रिपोर्ट के अनुसार विष्णु और उसका दोस्त बाबाओं की बातों में इतना फंस गए कि पता ही नहीं चला. बाबाओं ने उनसे सोने की अंगूठी उतरवाने के साथ मोबाइल और 25 सौ रुपए भी धरवा लिए. बाद में कार में सवार होकर निकल गए. जाते हुए बाबाओं ने उन्हें एक मोबाइल नंबर भी दिया. खुद लुटा पिटा महसूस होने पर विष्णु महामंदिर थाने पहुंचा. पुलिस ने कथित बाबाओं के खिलाफ केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है. कार भी पता लगाया जा रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!