जोधपुर में गैंगवार के बाद पुलिस की 'पावर एंट्री'!सरेबाजार बदमाशों को पैदल घुमाया

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले में पुलिस तीन आरोपियों को उदय मंदिर थाना पुलिस पैदल लेकर सड़क पर निकली और फायरिंग करने वाली जगह पर ले जाया गया. 

जोधपुर में गैंगवार के बाद पुलिस की 'पावर एंट्री'!सरेबाजार बदमाशों को पैदल घुमाया
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में एक के बाद एक अपराध की घटनाओं के बाद पुलिस ने आज एक ऐसा काम किया, जिसे देखने के के बाद बदमाश बदमाशी करने से पहले जरूर सोचेगा.

दरअसल शहर के स्टेडियम सिनेमा के पास कुछ दिनों पहले स्टेडियम कुछ दिनों पूर्व फायरिंग की घटना हुई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शहर के बीचो-बीच हुई इस घटना के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन पुलिस की टीमों ने मेहनत करते हुए जोधपुर से पहले रोहित फिर ब्यावर और फिर अजमेर में जाकर छुपे तीनों बदमाशों मोहित आकाश और दुष्यंत को गिरफ्तार कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

इन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. आज रिमाइं का आखिरी दिन था, इसी के चलते पुलिस इन्हें मौका मुआयना करवाने के लिए घटनास्थल पर ले गई. थानाधिकारी सीताराम खोज और पुलिस का जाप्ता थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित घटनास्थल के लिए पैदल ही निकल गए. बीच बाजार इस तरह आरोपियों को ले जाते देख हर कोई पुलिस की तरफ देख रहा था. पुलिस इन्हें मौका स्थल पर ले गई और इसे मौका मुआयना किया. मुआयना करवाने के बाद इन्हें फिर थाने लाया गया.

दो गैंगों में है विवाद
दरअसल शहर में एनसीआर और टांटिया गैंग में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है. टांटिया गैंग ने एनसीआर गैंग को स्टेडियम सिनेमा के पास राजीनामा के लिए बुलाया. दोनों पक्षों में बात हो रही थी, इसी दौरान बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने पेचकस निकालकर हमले की कोशिश की. एनसीआर गैंग ने मौके से भागते हुए फायरिंग कर दिया और दूसरा पक्ष भाग कर पुलिस की चौकी में जा पहुंचा. दोनों गैंगों में आपसी लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More