Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में प्रेमी-प्रेमिका प्रेम विवाह करने के लिए तैयारी कर रहे थे. इससे पहले लड़की के परिजन लड़के के घर पर पहुंचे. जबरदस्ती लड़की को अपने साथ उठा ले गए.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: कहते हैं प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, जो डरते हैं वह प्यार करते नहीं. इतिहास गवाह है दो प्यार करने वालों को परिवार समाज कभी स्वीकार नहीं करता है. फिर भी दो प्यार करने वाले अपने घरवालों और जमाने से बिना डरे एक-दूसरे के साथ जीवन जीने के लिए घर से भाग कर छुपते-छुपाते प्रेम विवाह करने की कोशिश करते हैं. दो प्यार करने वालों के दुश्मन उनके ही परिवार वाले बन जाते हैं.
ऐसा ही एक मामला जोधपुर में सामने आया है, जहां पर प्रेमी-प्रेमिका प्रेम विवाह करने के लिए तैयारी कर रहे थे. प्रेमी प्रेमिका प्रेम विवाह करते उससे पहले लड़की के परिजनों को लड़की-लड़के के घर पर होने की सूचना मिल गई.
सूचना मिलते ही दो दर्जन के करीब लड़की के परिजन लड़के के घर पर पहुंचे. जबरदस्ती लड़की को अपने साथ उठा ले गए. लड़की को उठा कर ले जाने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी का वीडियो अब सामने आया है.
प्रेमिका को जबरदस्ती उठाकर ले जाने की घटना रातानाडा पुलिस थाना क्षेत्र की है. प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ घर से भाग कर प्रेम विवाह करने की तैयारी कर रही थी. लड़की अपने घर से भाग कर अपने प्रेमी के घर पहुंची. इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को मिली, वे वहां पहुंचकर लड़की को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए. इस घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी सामने आया है. प्रेमी ने पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है.
रातानाडा पुलिस थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आया है, इसको देखते हुए लड़की के परिजनों से हमारी बात हुई है. लड़की के बयान गरुड़ पुलिस थाना में दर्ज हो रहे हैं. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रेमी कुशल अग्रवाल ने बताया कि पिछले 2 साल से हम दोनों रिलेशन में हैं. हम दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए तैयार नहीं है. इस रिश्ते को लेकर लड़की को लगातार परेशान कर रहे थे इसलिए लड़की भाग कर मेरे घर पर आ गई. उसके बाद उसके परिजन भी आए. जबरदस्ती कर घर से उठाकर ले गए. मैं उससे शादी करना चाहता हूं.
Reporter-Rakesh Kumar Bhardwaj
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!