Jodhpur News: इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित होगा. उम्मेद स्टेडियम में इस समारोह को लेकर तैयारी शुरू हो रही है, लेकिन उससे पहले यह समस्या आ खड़ी हुई है. स्टेडियम में जगह-जगह घास सूख रही है और दलदल बन रहा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित होगा. उम्मेद स्टेडियम में इस समारोह को लेकर तैयारी शुरू हो रही है, लेकिन उससे पहले यह समस्या आ खड़ी हुई है. स्टेडियम में जगह-जगह घास सूख रही है और दलदल बन रहा है.
दरअसल जोधपुर शहर का पिछले कई वर्षों से वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा है. इसी के चलते शहर के कई इलाकों में ग्राउंडवाटर लेवल की समस्या खड़ी हुई है. लोगों के मकान के तहखाने पानी से भर जाते हैं. इसके चलते लोगों ने तहखानों को मिट्टी से भरवाना भी शुरू कर दिया.
इसको लेकर प्रशासन ने कई जगह ट्यूबवेल भी बनवाए और उनका पानी शहर से बाहर छोड़ा जा रहा है. लेकिन ग्राउंडवाटर लेवल की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है और इसी का असर उम्मेद स्टेडियम में भी देखने को मिला. उम्मेद स्टेडियम में वाटर लेवल बढ़ने से जमीन से पानी रिकर बाहर आने लगा और ग्राउंड में दलदल सा बन रहा है. जगह-जगह घास जल चुकी है.
जैसे ही इस समस्या का पता प्रशासन को चला तो प्रशासन ने अपने स्तर पर इस समस्या के समाधान के प्रयास शुरू किए हैं. उमेद राजकीय स्टेडियम शहर के पुराने स्टेडियम में से एक है. इसका लेवल सड़क के लेवल से काफी नीचे है एक यह भी कारण है कि स्टेडियम का ग्राउंडवाटर लेवल बढा और पानी रिसने लगा है.
पिछले कुछ वर्षों से शहर का ग्राउंड वाटर लेवल काफी बढ़ चुका है. भीतरी शहर के अलावा नई सड़क सोचती गेट bjs पावटा वह इलाका है, जहां ग्राउंड वाटर लेवल लगातार बढ़ा है. बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन ग्राउंडवाटर लेवल की समस्या से उम्मेद स्टेडियम को निजात दिला पाता है या नहीं या फिर जोधपुर में किसी दूसरी जगह पर इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!