ऑपरेशन स्नो लियोपार्ड में शहीद हुए हवलदार लिपिक हराराम सारण, नेशनल हाईवे पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Jodhpur News: बालेसर क्षेत्र के कोनरी गांव के निवासी हवलदार लिपिक हराराम सारण, जो भारतीय थल सेना के ऑपरेशन स्नो लियोपार्ड के तहत उत्तरी कमान न्योमा (लेह) चीन बॉर्डर पर तैनात थे, 5 अगस्त को वीरगति को प्राप्त हुए. 

ऑपरेशन स्नो लियोपार्ड में शहीद हुए हवलदार लिपिक हराराम सारण, नेशनल हाईवे पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर के बालेसर क्षेत्र की कोनरी गांव निवासी भारतीय थल सेना में ऑपरेशन स्नो लियोपार्ड के तहत उत्तरी कमान न्योमा (लेह) चाइना बॉर्डर पर कार्यरत हवलदार लिपिक हराराम सारण 5 अगस्त को वीरगति को प्राप्त हुए थे. उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव कोनरी पहुंची, जहां पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शेरगढ़ कर्नल बलदेव सिंह मानव ने बताया कि बालेसर क्षेत्र के कोनरी ग्राम पंचायत निवासी हवलदार लिपिक हराराम सारण पुत्र सोनाराम सारण जो कि भारतीय थल सेना में उत्तरी कमान में ऑपरेशन स्नो लियोपार्ड के तहत न्योमा (लेह) चाइना बॉर्डर पर कार्यरत थे.

Add Zee News as a Preferred Source

वहां पर विपरीत क्लाइमेट बर्फीली हवाओं के चलते 3 अगस्त को उनकी तबियत खराब हो गई थी, जहां से उनको पश्चिमी कमान चंडी मंदिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां पर 5 अगस्त को वीरगति को प्राप्त हुए.

आज गुरुवार को उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव कोनरी पहुंचेगी, जहां पर भारतीय थल सेना की तरफ से राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी जाएगी.

उनकी पार्थिव देह के घर पर पहुंचने से पहले नेशनल हाईवे 125 पर जसनाथ नगर टोल प्लाजा पर क्षेत्र के युवाओं की तरफ से शहीद की पार्थिव देह से आगे आगे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो घर तक आएगी. वही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि और सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण जन उनके घर पहुंच रहे हैं.

एक भाई आर्मी में
हवालदार हराराम सारण के एक लड़का और एक लड़की है. इनके एक भाई आर्मी में और सबसे बड़ा भाई ट्रक चलाता है. एक बहन हैं. पिताजी खेती करते और माताजी ग्रहणी हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More