&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर शहर में सड़के धंसने का सिलसिला लगातार जारी है. बारिश के बाद सिवरिज व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. ऐसे में जगह-जगह सड़के धंसने की खबरे आने के साथ ही हादस भी सामने आने लगे हैं. आज भी दोपहर को भारतीय डाक विभाग का ट्रक जब केएन कॉलेज के सामने से गुजर रहा था तभी अचानक सड़क धंस गई.
अचानक सडक धंसने से ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और समय रहते उसकी जान बच गई. सबसे बड़ी बात यह है कि आए रोज इस तरह से सड़के धंस रही हैं. ऐसे में आज भी यह हादसा सामने आया है.
घटना के बाद सड़क ओर नही धंसे इसके लिए समय पर अधिकारियों को लोगों ने सूचना दी. शाम को इसी मार्ग से केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसी मार्ग से लाल सागर जाने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही सड़क टूट गई. ऐसे में अधिकारियो की कार्य शैली पर सवाल खड़ा होता है कि आम जन का जीवन कैसे सुरक्षित होगा.
सड़क धंसने के काफी देर बाद ट्राफिक निरीक्षक रमेश खिडिया भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और रूट का डायर्वट किया गया ताकि बड़ा हादसा ना हो सकें. वहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग से भी मौके पर अधिकारी पहुंचे लेकिन मीडिया के सामने बोलने से मना कर दिया क्योंकि उनके पास जवाब तक नहीं है कि शहर की सड़के धंस रही हैं, आमजनता की जीवन खतरे में है.
ऐसे में आज मुख्य मार्ग का धंसना प्रशासन पर सवाल खड़े करता है कि बारिश के बाद शहर के क्या हाल हो रहे हैं? ऐसे में सिवरेज व्यवस्था पर भी सवाल है कि अन्दर ही अन्दर लीकेज होने से जमीन खोखली हो रही है, जो कभी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!