Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर शहर में हिन्दू सेवा मंडल की ओर से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है और गंगा में विसर्जन किया जाता है. ऐसे में 1121 अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर शहर में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने के साथ ही उनकी अस्थियों को भी सम्मान के साथ गंगा में विसर्जन किया जाता है. पिछले कई सालों से हिन्दू सेवा मंडल की ओर से इन अस्थियों को सालभर एकत्र किया जाता है. उसके बाद जोधपुर से हरिद्वार के दल जाकर उनका विसर्जन करता है.
हिन्दू सेवा मंडल की ओर से इस बार 1121 अस्थियों का विसर्जन करने के लिए कल रात घंटाघर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया. ओम आकार में 1121 अस्थियों को सजाकर उनका पूजन किया गया.
गंगा विसर्जन के लिए आज दोपहर को एक दल इन अस्थियों को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुआ है. यह दल कल हरिद्वार पहुंचेगा और 25 जून को इन अस्थियों का गंगा में विसर्जन धार्मिक संस्कार के साथ किया जाएगा.
हिन्दू सेवा मंडल की ओर से प्रधानमंत्री विष्णुचंद प्रजापत ने बताया कि 100 सालों से मानव मात्र की सेवा को समर्पित है. मंडल अपने विभिन्न सेवा कार्यो के साथ समस्त पुलिस थानों एवं अस्पतालों से प्राप्त लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते हुए अस्थियों के मोक्ष के लिए मां गंगा की गोद में हरिद्वार में विसर्जन करता है.
पढ़िए जोधपुर की एक और खबर
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं देश की अखंडता के लिए बलिदान देने वाले स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि अवसर पर पावटा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में मूर्ति पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित की गई.
पुष्पाजंलि कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे. स्वर्गीय मुखर्जी के बलिदान व त्याग को याद करते हुए सभी ने पुष्पाजंलि अर्पित की.
इस मौके पर शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना एवं देश की एकता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने त्याग किया. कश्मीर का सपना देखा आज वो पूरा हो गया है. आज से पखवाड़ा भी चलाया जा रहा है. अंतिम छोर एवं पंक्ति में बैठे शोषित व दलित वंचित लोगो को योजना से जोड़ने एवं उन तक योजना को पहुंचाना. उनके जीवन को सुधारने का प्रयास कर रहे इस अभियान में सरकार उन लोगो को मुख्य धारा से जोड़ने के साथ गरीब रेखा से ऊपर उठाने का प्रयास कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!