Jodhpur News: जोधपुर में स्कूल जा रहे बच्चे को तेज रफ्तार कार से रौंदा, दर्दनाक मौत के बाद मचा हड़कंप, CM कार्यक्रम के बीच प्रशासन पर दबाव

Jodhpur News: जोधपुर के रेजिडेंसी रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हिट एंड रन की घटना सामने आई है. एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.

Jodhpur News: जोधपुर में स्कूल जा रहे बच्चे को तेज रफ्तार कार से रौंदा, दर्दनाक मौत के बाद मचा हड़कंप, CM कार्यक्रम के बीच प्रशासन पर दबाव
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: जोधपुर के रेजीडेंसी रोड पर एक दर्दनाक हिट एंड रन की घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों ने पुलिस से अपने बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

जोधपुर में हिट एंड रन के एक दर्दनाक मामले में प्रशासन की समझाइश के बाद धरना खत्म हो गया है. इस हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया था. घटना के बाद लोगों ने 6 घंटे तक प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और विधायक अतुल भंसाली ने परिजनों को समझाया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि घटना के समय वीआईपी मूवमेंट के लिए वन वे किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ विशेष टीमें गठित कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल होने का शेड्यूल था, जो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ विशेष टीमें गठित कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ विशेष टीमें गठित कर चालक की तलाश शुरू कर दी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, और मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. छात्र की मौत से गुस्साए परिवारजन सड़क पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे, आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और न्याय की मांग करते हुए.
पुलिस अधिकारियों ने परिवारजनों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की तत्काल कार्रवाई और आश्वासन के बाद परिवारजनों का गुस्सा थोड़ा कम हुआ, लेकिन वे अभी भी न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं.


जोधपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां रेजिडेंसी रोड पर एक डंपर ने स्कूली बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पांच बत्ती रोड पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जो मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट जाने का मुख्य मार्ग है.

परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे न्याय की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शहर में है, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं