जोधपुर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में भीख मांग रहे लोग!

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में  पेंशनर्स पिछले लंबे समय से धरना दे रहे लोग अचानक भीख मांगने लगे. 

जोधपुर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर बड़ी संख्या में भीख मांग रहे लोग!
Image Credit:

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के बाहर अचानक बड़ी संख्या में लोग भीख मांगने लगे. वाहनों को रुकवाकर भीख मांगने लगे, कुछ लोग तो सड़कों पर बैठ भी गए. किसी ने टैक्सी चालक से भीख मांगी तो किसी ने कार रुकवा कर भीख मांगी.

कुछ लोगों ने भीख दी तो कुछ लोग भीख नहीं देते हुए भी नजर आए. यह नजारा जोधपुर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर का है, जहां पेंशनर्स पिछले लंबे समय से धरना दे रहे हैं और पेंशन की मांग कर रहे हैं.

अचानक लोग बड़ी संख्या में लोग भीख मांगने लगे. विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर भीख मांगने लगे. किसी ने भीख दी तो किसी ने भीख देने से माना किया.

पेंशन नहीं मिलने से नाराज पेंशनर्स ने मांगी भीख
जोधपुर संभाग का सबसे बड़ा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय इन दिनों काफी सुर्खियों में है. विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारियों को पिछले कई महीनो से पेंशन नहीं मिली. पेंशन नहीं मिलने से नाराज ये तमाम पूर्व कर्मचारी जिनमें कई कुलपति कई व्याख्याता और अन्य कर्मचारी शामिल है.
विश्वविद्यालय के गेट के बाहर ताला लगाकर यह तमाम कर्मचारी धरना दे रहे हैं और भीख मांग रहे हैं. आज इन कर्मचारियों ने अपने प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया और विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर भीख मांगी.

वाहनों को रुकवा कर कर्मचारियों ने भीख मांगी और कहा कि इतने लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने के चलते अब उनका गुजारा भी चलना मुश्किल हो चुका है.

संघर्ष समिति ने कभी भैंस के आगे बीन बजाई तो कभी विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा. यहां तक की कर्मचारियों ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर मुंडन भी करवाया लेकिन अब तक इन्हें पेंशन नहीं मिली.

पेंशनर्स समिति का कहना था कि वो पिछले लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. कुछ कर्मचारी तो अपनी जान तक गवा चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला. पेंशनर्स संघर्ष समिति का कहना है कि वो अपना धरना जब तक जारी रखेगी तब तक उन्हें पेंशन नहीं मिल जाती है.
बहरहाल भीख मांग कर अपना विरोध जाहिर करने वाले यह तमाम पूर्व कर्मचारी, जिसमें कई कुलपति भी शामिल है. धरना दे रहे और प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं के आश्वासन के बाद भी अभी उन्हें पेंशन नहीं मिली. अब देखने वाली बात होगी कि इन तमाम पूर्व कर्मचारियों को कब तक पेंशन मिल पाती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.