जोधपुर के केरू धाम में बाबा हनुमान चौहान करते हैं चमत्कार, यहां है हर बीमारी का इलाज!

Jodhpur News: जोधपुर के केरू धाम के बाबा हनुमान चौहान दावा करते है उनके पास जो भी मरीज आता है, उसको दो चार फेरी यानी चक्कर लगाने के बाद ठीक हो जाते है.

जोधपुर के केरू धाम में बाबा हनुमान चौहान करते हैं चमत्कार, यहां है हर बीमारी का इलाज!
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: देश-दुनिया में मेडिकल साइंस तरक्की कर रहा है, रोबोटिक सर्जरी होने लगी है, तो वही भारत में आज भी भोपा-डपरी व पाखंड हावी होता जा रहा है. लोग आज भी उपचार के लिए अस्पताल की बजाय इन बाबाओं पर विश्वास करते हैं.
आज हम बात कर रहे हैं जोधपुर के केरू धाम के बाबा हनुमान चौहान की, जो दावा करते है उनके पास जो भी मरीज आता है, उसको दो चार फेरी यानी चक्कर लगाने के बाद ठीक हो जाते है. जोधपुर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर जैसलमेर हाइवे पर स्थित केरू गांव के पास केरूधाम है.

साल 2017 तक जोधपुर शहर में लोगो का उपचार करने वाला हनुमान चौहान ने शहर से दुकान उठाकर गांव की ओर रूख कर दिया और केरूधाम के नाम से अपना नया ठिकाना बना दिया. बाबा की मानें तो यह कोई चमत्कार या ऊपर वाले की कृपा है, जो भी यहा आता है ठीक होकर जाता है. यहां केवल जोधपुर नहीं बल्कि मुम्बई गुजरात, मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से आ रहे थे, तो वही जोधपुर शहर, उदयपुर, सीकर, जालोर सहित अन्य जिलों के लोग भी वहा पहुंचे.

Add Zee News as a Preferred Source

बाबा हनुमान चौहान, जो सिर पर पगड़ी पहन गले में दुपट्टा डालकर हाथ में मोर पंख का एक डंडा लेकर झाड फूंक करते हैं. एक एक करके मरीज और पीड़ित उनके पास पहुंचते और बाबा उनके झाड़ा लगाते हैं.

बाबा के पास लोग अपने शरीर का इलाज करवाने आ रहे है, बाबा से पूछा तो उसने कहा कि अब यह तो नहीं कह सकता है क्या है लेकिन यहां पर आने वाले सभी पीड़ित खुश होकर जाते हैं. यहा पर रुपयों नही बल्कि किसी को आवश्यकता होने पर आयुर्वेदिक मेडिसिन या फिर मालिस के लिए तेल जरूर दिया जाता है. केरू धाम आने वालो की कतार लगी हैं.

बाबा हनुमान चौहान दावा करते है कि उनके पास आने वाला खाली हाथ नहीं जाएगा. मुंबई से आई नीता ने बताया कि लम्बे समय से लकवा हो रखा है, बहुत जगह उपचार करवाया लेकिन अब इंस्टाग्राम पर वीडियो देखकर आज पहली बार आई है. यहा आने वाले लोगों को चमत्कार लगता है लेकिन ज़ी मीडिया ऐसे किसी चमत्कार का विश्वास या दावा नहीं करता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More