जोधपुर में मर्डर से फैली सनसनी, देर रात पारिवारिक विवाद में सालों ने बहनोई की चाकू मारकर की हत्या

Jodhpur News: पारिवारिक विवाद के चलते सालों ने अपने जीजा की हत्या कर दी और हत्या भी इतनी बेरहमी से की बीच सड़क पर चाकू से गोंदकर अपने बहनोई को मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है.

जोधपुर में मर्डर से फैली सनसनी, देर रात पारिवारिक विवाद में सालों ने बहनोई की चाकू मारकर की हत्या

Jodhpur News: पारिवारिक विवाद के चलते सालों ने अपने जीजा की हत्या कर दी और हत्या भी इतनी बेरहमी से की बीच सड़क पर चाकू से गोंदकर अपने बहनोई को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र सेक्टर 14 में गुरूवार की रात में एक ज्यूस की दुकान के पास में दो सालों ने मिलकर अपने बहनोई और उसके चचेरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में बुरी तरह घायल बहनोई की रात एक बजे मौत हो गई.

वहीं उसका चचेरा भाई अस्पताल में भर्ती है. इधर घटना के बाद आरोपी सालें मौके से फरार हो गए बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमों ने दो लोगों को डिटेल किया है. हमले का कारण आरंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद बताया जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

एसीपी रविन्द्र बोथरा ने बताया कि रात में सूचना मिली कि सेक्टर 14 के पास में चाकूबाजी हुई है. इस पर पुलिस तत्काल वहां पहूंची. जहां पर दो घायलों नुमान और रफीक को जनसहयोग से अस्पताल भिजवाया गया. आरंभिक पड़ताल में इनके बीच में कोई पारिवारिक विवद सामने आ रहा है.

फिलहाल इस बारे में पूर्ण पता लगाया जा रहा है. हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है। नुमान को गंभीर घाव लगे थे, जिसकी बाद एक बजे मौत हो गई. बहरहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन जिस तरीके से बीच सड़क पर सालों ने अपने जीजा की हत्या की उस इलाके में सनसनी फैल गई.

Trending news