&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर के बालेसर कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मस्जिद रोड पर स्थित एक मकान में घुसकर एक युवक ने महिला पर अचानक हमला कर दिया. आरोपी ने महिला के सिर पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
घायल महिला की पहचान सायरा बानो पत्नी पूनम खान, निवासी बालेसर के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया गया.
हमले के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह भी घायल हो गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसका इलाज भी बालेसर सीएचसी में चल रहा है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पूरी तरह नशे की हालत में था और बिना किसी पहले के विवाद के महिला पर हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया.
घटना के बाद मस्जिद रोड क्षेत्र में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता कर रही है.
इधर, फलोदी के कलाऊ ग्राम पंचायत में नयासरा जाने वाले सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ रही है. इन दिनों बारिश से करीबन आधा किमी सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन, स्कूली बच्चों सहित आदि को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
बुधवार सवेरे इसी सड़क से एक महिला का अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को करीबन आधा किमी में 2 से 3 फुट भरे पानी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से कलाऊ से नयासरा जाने वाले सड़क पर पानी के भराव होने वाली स्थिति को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवा चुके है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!