Jodhpur News : फलोदी में हुआ एसिड अटैक, परिवार बोला हमारी बेटी की किसी से दुश्मनी नहीं थी

Phalodi News : राजस्थान के जोधपुर के फलोदी में एसिड अटैक की खबर आग की तरह फैली और पुलिस ने हालात को संभाला. मामले में एक युवक को डिटेन किया गया है.

Jodhpur News : फलोदी में हुआ एसिड अटैक, परिवार बोला हमारी बेटी की किसी से दुश्मनी नहीं थी
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News : पीड़ित की मां का कहमेरी बेटी सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी, तब घर से कुछ ही दूरी पर उसी इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने घर की ऊपर की खिड़की से तेजाब से भरी कांच की बोतल फेंक दी. तेजाब युवती के ऊपर गिरा. युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे संभाल कर परिजनों को सूचना दी.

परिवार के लोग बेटी को लेकर फलोदी जिला अस्पताल आए. जहा डाक्टरों ने उपचार किया. युवती पर तेजाब फेंकने की जानकारी आग की तरह फैलने पर मौके पर बड़ी संख्या लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर फलोदी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेती दिखी.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस रिपोर्ट में लड़की के परिजनों ने बताया है. हमारी इस परिवार से किसी भी तरह की कोई दुश्मनी नहीं है .और ना ही इनके घर आना जाना है. वही दिनदहाड़े तेजाब फेंकने की घटना से क्षेत्र के लोगों मे काफी रोष व्याप्त है.क्षेत्र के लोगों ने इस मामले मे आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले एक शख्स को डिटेन किया है. फिलहाल फलोदी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

आपको बता दें कि एसिड अटैक के मामलों में दोष सिद्ध होने पर आईपीसी की धारा 326 ए और 326 बी के तहत सजा का प्रावधान है. जिसमें कम से कम 10 साल तक की सजा या आजीवन कारावास तक हो सकता है. इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author