बहन की याद में फ्री कर दिया ऑटो, राखी पर किराया नहीं लेता जोधपुरी भाई

Rakshabandhan Special : रक्षाबंधन के दिन जोधपुर (Jodhpur) का एक भाई को बहन की कमी खली तो उसने एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला. अपनी तरफ से पूरे जोधपुर की बहनों को खास तोहफा देने का. 

बहन की याद में फ्री कर दिया ऑटो, राखी पर किराया नहीं लेता जोधपुरी भाई
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News : जोधपुर के ऑटो चालक धनराज रक्षाबंधन पर बहनों से किराया नहीं लेते. अपनी दिवंगत बहन की याद में वे इस दिन सभी बहनों को मुफ्त सफर कराते हैं. उनका यह अनोखी पहल प्यार, सम्मान और भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल पेश करता है, जिसे लोग भावुक होकर सराहते हैं.

राजस्थान के जोधपुर में एक भाई अपनी इकलौती बहन बेबी को पिछले 25 वर्षों में अपनी पर्सनल सवारी ऑटो रिक्शा टैक्सी से अपनी इकलौती बहन स्वर्गीय बेबी को एक सच्ची अद्भुत श्रद्धांजलि अर्पित करता है. जोधपुर में शहर उत्तर वार्ड 65 मदेरणा कोलानी में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे गली में रहने वाला धनराज दाधीच की प्यारी और इकलौती बहन बेबी का 42 वर्ष पहले बहन की तबियत खराब होने से और हाड़अटेक आ जाने से मृत्यु हो जाती है.

Add Zee News as a Preferred Source

सबसे बड़ी बात तीन छोटी छोटी बच्चियों को छोड़कर चली जाती है और तब से लेकर अब तक धनराज को वो दिन रोजाना याद आता है. जोधपुर मदेरणा कोलोनी निवासी गांव हरियाढाणा वाले धनराज दाधीच का कहना है ,जब से ऑटो टैक्सी लिया है. 25 वर्षों से टेक्सी के आगे और पीछे बैनर लगाकर ज्यादा से ज्यादा बहने मेरी ऑटो टैक्सी में बहन बेबी की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author