&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: महारैली राजस्थान के बालोतरा जिले के डोली में जोजरी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए चल रहा जोजरी बचाओ आंदोलन अब और तेज हो गया है. इस आंदोलन के तहत डोली टोल के पास अनिश्चितकालीन धरना 11 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है, जिसमें क्षेत्रवासी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हैं.
इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य जोधपुर, पाली और बालोतरा की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले रासायनिक और जहरीले पानी को जोजरी नदी में प्रवाहित होने से रोकना है, जो न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन, खेती और पशुधन को भी प्रभावित कर रहा है.
आंदोलन के तहत 17 अगस्त 2025 को डोली में जोजरी बचाओ महारैली का आयोजन किया जाएगा. पहले यह रैली 14 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर प्रशासन ने 17 और 18 अगस्त को इसकी अनुमति दी है. RLP सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अब 17 अगस्त को डोली पहुंचकर आंदोलनकारियों का समर्थन करेंगे.
इस बीच, आंदोलन के प्रमुख नेता थानसिंह डोली को 12 अगस्त की देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन RLP नेता हनुमान बेनीवाल के हस्तक्षेप और DGP से बातचीत के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया. थानसिंह 11:30 बजे धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Dausa Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!