राजस्थान रिफाइनरी पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बोले- अब हम फाइनल स्टेज पर...

Jodhpur News: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी जोधपुर पहुंचे. पत्रकारों से बात करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरी राजस्थान और देश के लिए एक बहुत बड़ा इकोनामिक फैक्टर और बहुत इंपॉर्टेंट रिफाइनरी है.

राजस्थान रिफाइनरी पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बोले- अब हम फाइनल स्टेज पर...
Image Credit: Jodhpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jodhpur News: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी जोधपुर पहुंचे. चंडीगढ़ की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी अगुवाई की. इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत राजस्थान सरकार के मंत्री केके बिश्नोई, मानवेंद्र सिंह जसोल सहित कई नेता मौजूद रहे.

पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरी राजस्थान और देश के लिए एक बहुत बड़ा इकोनामिक फैक्टर और बहुत इंपॉर्टेंट रिफाइनरी है. मुझे पूरी उम्मीद है कि हम अब फाइनल स्टेज पर पहुंच चुके हैं. अब माननीय मुख्यमंत्री जी भी आएंगे और हम सब मिलकर इसको रिव्यू करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

मैं इम्तिहान में जाने से पहले जवाब नहीं देता, लेकिन वहां जाकर देखेंगे कि अब क्या स्थिति है. हम अब फाइनल स्टेज पर हैं. मैं पिछली बार भी आया था. रिफाइनरी बहुत बड़ी है उसके अलग-अलग कम्पोंनेट्स होते हैं, उन सब का काम देखा. मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द अब यह शुरू होगी.

राज्य सरकार के 25 प्रतिशत हिस्सेदारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सब हो चुका है अब हम और आगे बढ़ रहे हैं. आपको बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने 2 साल पहले पचपदरा में मीडिया से कहा था कि राजस्थान सरकार रिफाइनरी निर्माण में अपने हिस्से का पैसा नहीं दे रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर 2500 करोड़ बकाया है. ऐसे में राजस्थान सरकार की हिस्सेदारी को 26 से घटाकर 16 फीसदी कर देंगे. इस बीच केंद्रीय मंत्री का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है कि हमने सभी समस्याओं को सॉल्व कर दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More