सतीश पूनिया ने ली बिहार चुनाव पर चुटकी, कहा- एक फिल्म थी 'दो लड़के, दोनों ही कड़के'

Jodhpur News: राजस्थान में सियासी कटाक्षों का दौर जारी है. जोधपुर पहुंचे सतीश पूनिया ने बिहार चुनाव पर चुटकी लेते हुए जमकर बयानबाजी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करती है, जिससे लगता है कि उन्हें हार का अंदेशा पहले से होता है. 

सतीश पूनिया ने ली बिहार चुनाव पर चुटकी, कहा- एक फिल्म थी 'दो लड़के, दोनों ही कड़के'
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: भाजपा नेता ने जोधपुर में आज गुरु पूजन के अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए संघ, धर्म, राजनीति और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर खुलकर बयान दिए. उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और उनके लिए "भगवा ध्वज ही गुरु" है. उन्होंने भगवान शंकर को आध्यात्मिक गुरु और अपने राजनीतिक जीवन में जिनसे भी सीखा है, उन सभी को अपना गुरु बताया.

बिहार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो राज्य कभी जातिवाद की प्रयोगशाला माना जाता था, वह अब विकास की प्रयोगशाला बन गया है. भाजपा सरकार ने आवास, अन्न, मुद्रा, आयुष्मान जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आम जनता को राहत दी है. राजनीतिक चर्चा में उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करती है, जिससे लगता है कि उन्हें हार का अंदेशा पहले से होता है. उन्होंने इसे लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाना मूर्खता है.

Add Zee News as a Preferred Source

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान पर कि “संविधान खतरे में है”, भाजपा नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि “दरअसल कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में है.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ बयानों के सहारे जिंदा रहने की कोशिश कर रही है. पाठ्यक्रम परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि पहले महापुरुषों को दरकिनार कर एक परिवार और एक पार्टी का महिमामंडन किया जाता था. अब बदलाव हो रहा है, लेकिन यह एक दिन में नहीं होता, इसके लिए गहन रिसर्च और तैयारी की जरूरत होती है.

राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान हुए पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि जांच जारी है, आने वाले समय में सच्चाई सामने आ जाएगी. भाजपा नेता ने अंत में कहा कि वे पार्टी और सरकार से बंधे हैं, और जो भी निर्णय सरकार लेती है, वह राष्ट्रहित और जनहित में होता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो