&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News : जोधपुर के फलोदी के निकट जालोडा लोर्डिया पीएस 6 नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम हेतु फलोदी मोर्चरी ले जाया गया. मृतक की पहचान जलोडा निवासी बंशीलाल चौहान के रूप में हुई.
जानकारी के अनुसार फलोदी के निकट जालोडा क्षेत्र निवासी बंशीलाल मेघवाल तीन पहले घर से निकल गया था, जिसके बाद स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. वही कल शाम को लोरडिया क्षेत्र से निकल रही नहर मे बंशीलाल मेघवाल का शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद शव को फलोदी मोर्चरी लाया गया.
नहर में बंशीलाल मेघवाल का शव मिलने के बाद परीजनों ने फलोदी थाने में हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी. वही आज सुबह बड़ी संख्या मे मृतक के परिजनों सहित समाज के लोग मोर्चरी पहुंचे. लेकिन काफी इंतजार के बाद भी दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजन बेहद परेशान नजर आये.
पोस्टमार्टम नहीं होने पर आक्रोशित लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए. इस तरह की सूचना मिलने पर फलोदी एसडीएम पूजा चौधरी और फलोदी डिप्टी अचलसिंह देवडा मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों से समझाइश करने लगे. धरने पर बैठे लोगों ने पोस्टमार्टम मे देरी पर काफी नाराजगी जताई. और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई.
जिसके बाद एसडीएम ने भविष्य मे ऐसी लापरवाही ना हो इसको लेकर जल्द ही विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर बातचीत की और फिर आश्वासन मिलने के बाद आखिरकार परीजनों के साथ ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!