&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले में मंडोर क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के घर सीबीआई ने छापा मारा है. सीबीआई द्वारा शाखा प्रबंधक विवेक कच्छावा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए सर्च किया जा रहा है.
सीबीआई के DIG राजवीर सिंह के निर्देशन में मंडोर स्थित जय तीजा एनक्लेव में स्थित निवास पर कार्रवाई की जा रही है. सीबीआई की ओर से आय से अधिक संपति के मामले में कच्छावा के प्रॉपर्टी शेयर बाजार में निवेश से जुडे़ दस्तावेजों के साथ बैंक अकाउंटस के भी तलाशी ली जा रही है.
फरवरी माह में कच्छावा को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था. केसीसी बनाने की एवज में घूस लेने के मामले में कच्छावा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया गया. जिसके बाद से कछावा सीबीआई की रडार पर था, उसके सारे दस्तावेजों को खंगालने के बाद आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें- पति-पत्नि ने मिलकर की अधेड़ की हत्या, फिर शव को…
अब सीबीआई की एक टीम डीआईजी राजवीर सिंह के नेतृत्व में मंडोर स्थित निवास पर सर्च की कारवाई की जा रही है. सीबीआई अल सुबह से लगातार सर्च किया जा रहा है. ऐसे में शाम तक स्थिति स्पष्ट होगी कि यहां से क्या कुछ सीबीआई के हाथ लगेगा. फिलहाल सीबीआई की कारवाई जारी है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
उदयपुर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 6 मुख्य मार्ग पर देर शाम एक चाय की दुकान के बाहर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर में शराब की बोतल मार दी, जिससे दोनों पक्षों के युवक घायल हो गए. घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.
सूचना मिलते ही हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. संभावना जताई जा रही है कि आपसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद हिग था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Jodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!