Jodhpur News: जोधपुर जिले में कांग्रेस कमेटी महिला मोर्चा शहर एवं देहात के सामूहिक रूप से केंद्र सरकार द्वारा गैस की टंकी पर 50 रुपये की बढ़ोतरी करने पर कलेक्टर परिसर के बाहर महिलाओं ने सिगड़ी जलाकर विरोध प्रदर्शन किया.
Trending Photos

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर जिले में कांग्रेस कमेटी महिला मोर्चा शहर एवं देहात के सामूहिक रूप से केंद्र सरकार द्वारा गैस की टंकी पर 50 रुपये की बढ़ोतरी करने पर कलेक्टर परिसर के बाहर महिलाओं ने सिगड़ी जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. खाली गैस की टंकी रखकर सड़क पर लकड़ियों से सिगड़ी जलाकर रोटी पकाई.
कांग्रेस महिला मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनीष पवार ने बताया कि महिला कांग्रेस की तरफ से बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. कलेक्ट्रेट के सामने इस प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुई. महिलाओं ने नीम के पेड़ की छांव के नीचे रोटियां बनाई चूल्हे के धुएं से आंखें पहुंचती महिलाओं ने कहा कि गैस के सिलेंडरों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है.दाल रोटी मुश्किल हो गई,गैस की कीमत डबल हो गई, आम जनता त्रस्त है.
सरकार के खिलाफ कुछ इस तरह की लिखी हुई तख्तियां लेकर भी महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुई. महिलाओं का कहना था कि गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है. वहीं महिलाओं ने सड़क पर सब्जी और रोटियां बनाई. महिलाओं के इस प्रदर्शन में भोपालगढ़ विधायक गीता देवी, पूर्व विधायक मनीष पवार, जोधपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजयलक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई.
महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने गैस के सिलेंडर को सड़क के एक साइड में रखा और चूल्हे पर रोटियां बनाई चूल्हे के धुएं मैं बैठी महिलाओं ने कहा कि उन्हें आस थी कि इस महंगाई से राहत मिलेगी, लेकिन जिस तरीके से बढ़ती महंगाई के बीच गैस के सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे उन्हें फिर से इस धुएं के आगोश में धकेल दिया है. वहीं महिलाओं के प्रदर्शन को देखकर हर कोई सड़क से निकलने वाला व्यक्ति उनकी तरफ देख रहा था और उनके हाथों की तख्तियां पढ़ रहा था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!