Jodhpur News: जोधपुर रेंज की साईक्लोनर टीम ने मादक द्रव्यों के तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए टीम ने ऑपरेशन रमणीय चलाकर एक 40 हजार के इनामी तस्कर नारायण सिंह को धर दबोचा है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर रेंज की साईक्लोनर टीम की मादक द्रव्यों के तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है टीम ने ऑपरेशन रमणीय चलाकर तस्करी का नेटवर्क स्थापित करने आये 40 हजार के इनामी नारायण सिंह को धर दबोचा है.
पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जोधपुर रेंज की साईक्लोनर टीम ने मादक द्रव्यों के अवैध सप्लायरों के विरूद्ध दुसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए तस्करी का नेटवर्क स्थापित करने आये 40,000 रूपये के ईनामी अपराधी को धर दबोचने बड़ी सफलता पाई है.
आरोपी की दस्तयाबी के लिए साईक्लोनर सेल ने ऑपरेशन "रामायण'' चलाया था. दस्तयाब आरोपी नारायण सिंह पुत्र भारत सिंह, जाति राजपुत, निवासी राणायरा, पुलिस थाना ताल, जिला रतलाम है. आरोपी मादक द्रव्यों की तस्करी में वांछित होकर बाड़मेर जिले के दो अलग-अलग पुलिस थानों का वांछित अपराधी है. आरोपी मध्यप्रदेश के राजस्थान से सटे ईलाके का निवासी है. आरोपी का अब तक कुल पांच प्रकरणों में मतलूब होना जानकारी में आया है.
यह भी पढ़ें- पहले राजस्थान के इन लोकेशन को किया सेलेक्ट, फिर युवती ने चलते रास्ते लोगों के साथ बनाई अश्लील वीडियो
आरोपी अपने क्षेत्र के साथ-साथ मेवाड़ ईलाके में अवैध मादक द्रव्यों की खेती करने वालों का सम्पर्क सम्पर्क मारवाड़ के लोगों से करवाकर उन्हें अवैध मादक द्रव्य दिलाने का बिचोलिया हुआ करता था. मारवाड़ के तस्कर आरोपी बिचोलिया को पैसे देने में कंजूसी करते थे, वो कहते कि मारवाड़ तक पंहुचाने में बहुत खर्च आता है.
आरोपी दो वर्षों पूर्व जोधपुर में अपने किसी रिश्तेदार की शादी में आया जहां शादी समारोह के दौरान की गई मनुहार (अफीम की मनुहार) के दौरान आरोपी को जानकारी हुई कि यहां अवैध मादक द्रव्य शादी समारोह के दौरान उपयोग में लिया जाना शान की बात माना जाता है.
आरोपी ने शादी समरोह में अवैध द्रव्यों के बारे में पुछा तो लगभग 01 लाख रूपये किलो का भाव होना ज्ञात हुआ, तब आरोपी को लगा कि अफीम उत्पदान क्षेत्र से आधे भाव में खरीदा गया नशे का सामान मारवाड़ में आकर दोगुने भाव बिकता है. तो आरोपी ने बिचालिया का काम बन्द कर नशे का सामान स्वयं मारवाड़ तक लाने का काम शुरू करने की योजना बनाई.
यह भी पढ़ें- कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया का प्यार हुआ फुस, एयरफोर्स पत्नी ने शादी के बाद में मांगी 5 करोड़ कैश और BMW
इसी योजना के तहत अपने दोस्तों के साथ ग्रुप बनाकर दो से तीन खेप मारवाड़ के बाड़मेर के ग्रामीण ईलाकों में भेजी थी. आरोपी अपने दोस्तों को अवैध मादक द्रव्य देकर मारवाड़ में सप्लाई हेतु भेजता और उन्हें इसके बदले मिलने अच्छी कमाई का लालच भी देता था. आरोपी मारवाड़ ईलाके में पेर पसारने की भनक लगने पर मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों का दुश्मन बन बैठा.
मारवाड़ के तस्करों ने अपना प्रत्तिद्धधी मान इसकी शिकायते शुरू कर दी. पुलिस थाना सदर बाड़मेर द्वारा आरोपी के गुर्गा को मध्य प्रदेश से लायी नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ कर मादक द्रव्यों की बड़ी खेप बरामद की थी. आरोपी ने एक दुसरी खेप उसी व्यक्ति के साथ बाड़मेर के नागाणा ईलाका में भेजी थी जो खेप पुलिस थाना नागाणा जिला बाड़मेर द्वारा कड़ी गई थी.
आरोपी के विरूद्ध लगातार अपराधिक प्रकरण दर्ज होने से आरोपी ने अपने गुर्गों को छोड़कर स्वयं ही मारवाड़ में तस्करी करना शुरू किया. आरोपी की मारवाड़ के तस्करों से ऐसी दुश्मनी हो गई की आरोपी द्वारा कई प्रयासों के बावजूद मारवाड में फिर से तस्करी की जड़ें नहीं जमा सका.
आरोपी दो पुलिस थानों का वांछित अपराधी होने के कारण रेन्ज कार्यालय से आरोपी की गिरफ्तारी पर 40,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था. मारवाड़ क्षेत्र के छोटे तस्करों की बात अपराधी नारायण सिंह से निरन्तर हो रही थी तो आरोपी साईक्लोनर टीम के रडार पर आ गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए साईक्लोनर टीम ने ऑपरेशन "रमणीय" चलाया.
साईक्लोनर टीम ने आरोपी की तलाश में कई बार मेवाड़ क्षेत्र तथा उससे लगे मध्य प्रदेश के ईलाकों में दबिश दी. आरोपी नारायण सिंह की तलाश में साईक्लोनर टीम ने दो बार आरोपी के गांव राणायरा में दबिश दी पर आरोपी के गांव में आरोपी का सूचना तन्त्र बहुत मजबुत होने से अन्जान गाड़ी गांव में आते ही आरोपी को खबर पंहुंच जाती थी.
साईक्लोनर टीम आरोपी के गांव से बाहर जाने का इन्तजार कर रही थी. आरोपी को पता लग गया कि साईक्लोनर टीम उसे नही छोड़ेगी, इस डर से उसने अपने पास मोबाईल रखना तक छोड दिया.आरोपी अपने पूर्व में धन्धे में मारवाड़ के ईलाके में धन्धे की उधारी के पैसे वसूलने और नया धन्धा जमाने बाड़मेर का रवाना हुआ.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
आरोपी ने दस्तयाबी के बाद बताया कि वह मोबाईल साथ नही लाने वाला था, परन्तु आरोपी नारायण सिंह की पत्नी ने कहा कि गाड़ी से जा रहे हो, कंही कोई समस्या हो जाये, इसलिए मेरा मोबाईल साथ ले जाओ. आरोपी पत्नी का मोबाईल साथ ले आया और बाड़मेर पंहुंचने वाला ही था कि आरोपी की गाड़ी में सुअर आ गिरा, गाड़ी टूट गई.
आरोपी ने मिस्त्री से जानकारी कर मिस्त्री को बुलाने तक मोबाईल फोन चालु रखा. साईक्लोनर टीम को आरोपी के पत्नी के मोबाईल नम्बर की लोकेशन बाड़मेर आने की जानकारी होते ही बाड़मेर के लिए रवाना हो गई. साइक्लोनर टीम बाड़मेर पंहूची परन्तु आरोपी ने पत्नी का साथ लाया फोन बन्द कर लिया था.
साईक्लोनर टीम आरोपी के बाड़मेर में आने की पुरी सम्भावना के चलते बाड़मेर में अपने मुखबीरो से जानकारी करने लगी. इस दौरान बाड़मेर के सिणधरी चौराहा के नजदीक स्थित होटल के साईड में एक गाडी एक्सीडेन्ट हुई दिखाई दी, गाड़ी पर नम्बर प्लेट मध्य प्रदेश के नम्बर की लगी होने से साईक्लोनर टीम को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
साईक्लोनर टीम आरोपी के आने का इन्तजार करती रही वंही आरोपी अपने किसी खास आदमी के आने का इन्तजार होटल में कर रहा था. आरोपी नारायण सिंह अपने खास आदमी से मिलने होटल की बालकॉनी से झांक कर अपने आदमी को उपर आने का ईशारा किया. साईक्लोनर टीम ने देखते ही होटल में कमरे में पंहूच आरोपी को धर लिया. इस तरह मादक द्रव्यों की तस्करी का एक बडा ईनामी अपराधी साईक्लोनर टीम के हाथों धरा गया और साईक्लोनर टीम का ऑपरेशन रमणीय सफल हो पाया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Rakesh Kumar Bhardwaj