Jodhpur में 2 दोस्त हुए ठगी का शिकर, 2 नकली बाबा ने रुद्राक्ष लेकर ले लिया सारा सोना-कैश

Jodhpur News: राजस्थान में जोधपुर के पावटा क्षेत्र में गत गुरूवार की दोपहर में दो कथित बाबाओं ने युवकों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए उनकी सोने की अंगूठी, फोन और 25 सौ रूपए ऐंठ कर चले गए थे. जाते हुए अपने फोन नंबर भी देकर गए. ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित महामंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया था. 

Jodhpur में 2 दोस्त हुए ठगी का शिकर, 2 नकली बाबा ने रुद्राक्ष लेकर ले लिया सारा सोना-कैश
Image Credit: jodhpur news

Jodhpur News: शहर के पावटा क्षेत्र में गत गुरूवार की दोपहर में दो कथित बाबाओं ने युवकों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए उनकी सोने की अंगूठी, फोन और 25 सौ रूपए ऐंठ कर चले गए थे. जाते हुए अपने फोन नंबर भी देकर गए. ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित महामंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया था.

बताया गया कि ठग बाबा एक कार में सवार होकर आए थे. पुलिस ने प्रकरण में दो कथित बाबाओं को हरियाणा से गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपी सगे भाई बताए जाते है.

Add Zee News as a Preferred Source

महामंदिर पुलिस ने बताया कि लोहार कॉलोनी पावटा निवासी विष्णु पुत्र मंगलाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी. इसमें बताया कि वह गुरूवार की दोपहर में पावटा क्षेत्र में एक पान की दुकान पर बैठा था. उसके साथ में उसका दोस्त भी बैठा हुआ था. तब एक अल्टो कार में दो बाबा सवार होकर आए और उन्हें अपनी बातों में उलझाया. तब एक बाबा ने उसके दोस्त के पहनी चेन का उतरवा कर सात बार सिर से निकाला और बाद में एक रूद्राक्ष उसे दिया गया. फिर बातों में उलझाते गए.

रिपोर्ट के अनुसार विष्णु और उसका दोस्त बाबाओं की बातों में इतना फंस गए कि पता ही नहीं चला. बाबाओं ने उनसे सोने की अंगूठी उतरवाने के साथ मोबाइल और 25 सौ रूपए भी धरवा लिए. बाद में कार में सवार होकर निकल गए. जाते हुए बाबाओं ने उन्हें एक मोबाइल नंबर भी दिया.


इन्हें किया गया गिरफ्तार
मामले की जांच महामंदिर थाने के हैडकांस्टेबल सतीश ने करते हुए दोनों आरोपियों हरियाणा के सिरसा स्थित ऐलनाबाद निवासी रविनाथ पुत्र हरीनाथ एवं उसके भाई कविनाथ को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से अग्रिम पड़ताल जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More