Jodhpur News : जोधपुर में नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी, करीब 67 अतिक्रमण को हटाया जाना था. लेकिन सिर्फ 10 पर एक्शन लिया जा सका. क्योंकि अवैध निर्माण करने वालों ने पथराव शुरू कर दिया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News : राजस्थान के जोधपुर के उम्मेदसागर बांध में 500 मीटर इलाके में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो रखे थे, इन कच्चे पक्के मकानों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम और पुलिस के साथ ही मीडिया कर्मी भी पहुंचे हुए थे. इस दौरान हुई अवैध रूप से रह रहे लोगों ने पत्थरबाजी कर दी.
पत्थरबाजी में करीब 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं तो वहीं दो को गंभीर चोट लगी है. 4 जेसीबी और एक कार में तोड़फोड़ की गयी है. हालात इस कदर खराब हो गये की निगम अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा. 67 अवैध निर्माणों को हटाना था लेकिन कार्रवाई सिर्फ 10 पर हो पायी है.
आपको बता दें कि जोधपुर विकास प्राधिकरण पहले भी यहां कार्रवाई कर चुका था, लेकिन अतिक्रमण कभी भी पूरी तरह से हट नहीं सका है. मामले में 10 से ज्यादा थानों की पुलिस को अब तैनात किया गया है और 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. जिसमें कई महिलाएं शामिल हैं.
ये भी पढ़ें : Dholpur News : बदमाशों को पकड़ने गयी पुलिस के साथ महिलाओं ने की बदतमीजी
जानकारी के मुताबिक पथराव की सूचना पर डीसीपी राजर्षि राज वर्मा मौके पर पहुंचे तो पत्थरबाजों ने महिलाओं और बच्चों को ढाल बना लिया और विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश की. ऐसे में कई महिलाओं को हिरासत में लिया गया है.
पत्थरबाजी में कई मीडिया कर्मी भी घायल हुए हैं, तो वहीं जेसीबी चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस इलाके को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ये कार्रवाई चलती रहेगी और हिंसा करने वाले लोगों पर कड़ा एक्शन होगा ये जिला प्रशासन का कहना है.
रिपोर्टर- राकेश भारद्वाज
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!