&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: भारत की अर्थव्यवस्था ने बड़ा ग्रोथ देखने को मिला है. पांच तिमाही के बाद सबसे तेज जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है. पूर्व अनुमानों को पछाड़ते हुए भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी है. अमेरिकी टैरिफ की मार जय रहे भारत के लिए यह सुखद खबर है.
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय- एन एस ओ के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद- GDP की वृद्धि दर 7.8% रही है. यह पिछली पांच तिमाहियों में सबसे ज्यादा है. भारतीय रिजर्व बैंक-RBI ने 6.5% का अनुमान लगाया था. पिछले साल इसी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.7% थी जो 15 महीने का सबसे निचला स्तर था.
लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चोपड़ा ने बताया की प्राइमरी, सेकेंडरी और टर्शरी सेक्टर में 2.8%, 7% और 9.3% की ग्रोथ हुई. केंद्र सरकार के पूंजीगत व्यय में 52% की बढ़ोतरी हुई, जिससे विकास को बढ़ावा मिला है. जीएसटी को तर्कसंगत बनाने, आरबीआई की ओर से ब्याज दरों में कटौती और अनुकूल मॉनसून से आने वाली तिमाहियों में खपत को समर्थन मिल सकता है.
प्राथमिक क्षेत्र में कृषि और खनन उद्योग शामिल हैं. इस क्षेत्र में 2.8% की ग्रोथ हुई है, जो की एक बड़ी बात है. पिछले साल इसी अवधि में यह ग्रोथ 2.2% थी. कृषि क्षेत्र में 3.7% की ग्रोथ जो की पिछले साल यह ग्रोथ 1.5% थी. इसका मतलब है कि कृषि क्षेत्र में सुधार हो रहा है.
सेकेंडरी सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग और बिजली उद्योग शामिल हैं. इस सेक्टर में 7% की बढ़त दर्ज की गई है. पिछले साल यह ग्रोथ 8.6% थी. मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 7.7% की ग्रोथ हुई है. पिछले साल यह ग्रोथ 7.6% थी.
टर्शरी क्षेत्र में 9.3% की वृद्धि हुई है. इस क्षेत्र में व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं. इन सेवाओं में 8.6% की बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल यह ग्रोथ 5.4% थी.
वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं में 9.5% की ग्रोथ हुई है. पिछले साल यह बढ़ोतरी 6.6% थी. सार्वजनिक प्रशासन और रक्षा में 9.8% की वृद्धि हुई है. पिछले साल यह ग्रोथ 9% थी.
लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष पंकज भंडारी ने बताया कि जीडीपी की ग्रोथ को मजबूत सार्वजनिक खर्च, ग्रामीण मांग में सुधार और एक लचीले सेवा क्षेत्र से समर्थन मिलने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि सरकार के खर्च, गांवों में मांग और सर्विस सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन से GDP की वृद्धि को मदद मिलेगी.
निर्माण और कृषि दो ऐसे क्षेत्र हैं, जहां हमने ऊंची विकास दर को ध्यान में रखा है. वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में 5.9% की बढ़ोतरी हुई है, जिसे अमेरिका जैसे देशों से मिलने वाली मांग से मदद मिली है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!