Jodhpur News: जोधपुर रेल मंडल में गंदगी फैलाना अब महंगा! सीसीटीवी की नजर में हर गतिविधि, गंदगी फैलाने पर 100 से 500 रुपये तक का जुर्माना. साफ-सफाई बनाए रखें और जुर्माने से बचें!
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले डेढ़ हजार यात्रियों से पौने दो लाख रुपए वसूले ट्रेनों व रेलवे प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर रेलवे की सख्ती जोधपुर अगर आप जोधपुर रेल मंडल के किसी स्टेशन पर हैं और पिक थूक रहे हैं कचरा फैला रहे हैं और इस गलतफहमी में है कि आपको कोई देख नहीं रहा तो सावधान क्योंकि आप तीसरी नजर यानी सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है और कचरा फैलाने की सजा के रूप में आपसे 100 से 500 रुपये तक वसूले जा सकते हैं.
रेलवे ने स्वच्छता अभियान को गति देते हुए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसते हुए एक माह में डेढ़ हजार से भी अधिक यात्रियों पर जुर्माना लगाया है. ओर एक बड़ा राजस्व प्राप्त किया है उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में जोधपुर मंडल पर चलए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मई में विभिन्न ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाने पर 1 हजार 621 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के बतौर 1 लाख 78 हजार 300 रुपए का राजस्व वसूला गया.
उन्होंने बताया कि ट्रेन अथवा रेल परिसर में गंदगी व कचरा फैलाने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा इस हेतु रेलवे प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी ऐसे यात्रियों की पहचान कर उनसे सौ से पांच सौ रुपए तक नियमानुसार जुर्माना वसूला जा रहा है.
यात्रियों को स्वच्छता के प्रति कर रहे है जागरूक उन्होंने बताया कि रेल परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता के प्रति यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से समय-समय पर जागरूक किया जाता है. इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूला किया जाता है और इसके लिए टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने यात्रियों से स्वच्छ्ता अभियान में रेलवे को सहयोग की अपील की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!