Jodhpur News: मंडोर एक्सप्रेस रेल में 6 यात्रियों का सामान चोरी, जांच में जुटी RPF

Jodhpur News: राजस्थान में जयपुर से जोधपुर आ रही मंडोर एक्सप्रेस में बीती रात विदेशी पर्यटकों के दो बैग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए. पीड़ित विदेशी नागरिकों के मुताबिक, जैसे ही ट्रेन जयपुर से आगे बढ़ी, उन्हें अपनी सीटों के पास लगे बैग गायब मिले.

Jodhpur News: मंडोर एक्सप्रेस रेल में 6 यात्रियों का सामान चोरी, जांच में जुटी RPF
Image Credit: jodhpur news

Johdpur News: मंडोर एक्सप्रेस रेल में यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. दिल्ली से जोधपुर आ रही मंडोर एक्सप्रेस में सफर कर रहे 2 विदेशी नागरिकों ओर 4 स्थानीय निवासियों के साथ जयपुर के पास चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है.

जयपुर से जोधपुर आ रही मंडोर एक्सप्रेस में बीती रात विदेशी पर्यटकों के दो बैग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए. पीड़ित विदेशी नागरिकों के मुताबिक, जैसे ही ट्रेन जयपुर से आगे बढ़ी, उन्हें अपनी सीटों के पास लगे बैग गायब मिले.

Add Zee News as a Preferred Source

चोरी हुए बैगों में लगभग दो लाख रुपये नगद, एक जोड़ी एप्पल एयरपोड्स, और एक एप्पल पेंसिल भी थी. पीड़ितों ने तुरंत इसके बारे में TTE और सुरक्षा बलों को सूचना दी. वहीं, एसी कोच में यात्रा कर रहे कर यात्रियों के भी सामान चोरी हो गए. विदेशी नागरिकों ने बताया कि हम सो रहे थे, तभी थोड़ी देर बाद हमने अपने बैग देखे लेकिन बैग नहीं मिले. इसमें हमारे ज़रूरी काग़ज़ात, पैसे और इलेक्ट्रॉनिक सामान थे.

जीआरपी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पीड़ितों ने जीआरपी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है वही चोरी की घटना की जानकारी लगता ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बात की विकास खेड़ा ने बताया कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

फिलहाल चोरी कैसे हुई इसको लेकर के जांच की जा रही है. वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि फर्स्ट एसी में जीआरपी के पुलिस के कांस्टेबल होने बावजूद भी फर्स्ट एसी से चोरी होना अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करता है.


जोधपुर में जीआरपी थाने में जीरो नंबर के FIR दर्ज की गई है. कुल पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं और यह fir जयपुर जीआरपी को भेजी जा रही है क्योंकि घटनास्थल जयपुर का बताया जा रहा है. अब जयपुर जीआरपी इस पूरे मामले में आगे की जांच करेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More