Jodhpur News : ओसियां में बाबा रुणिचा के दर्शन को 13 फीट का घोड़ा लेकर रवाना हुए जातरु

Jodhpur News : पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ बाबा रामदेव भादवा मेला में लाखों की संख्या में भक्त बाबा के दरबार में धोक लगाते हैं और मुराद पूरी होने पर कपड़े का घोड़ा चढ़ाया जाता है,  
 

Jodhpur News : ओसियां में बाबा रुणिचा के दर्शन को 13 फीट का घोड़ा लेकर रवाना हुए जातरु
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News : लोक देवता बाबा रादमेव का मेला भरा है और दूर दूर से जातरु बाबा के दर्शन को आ रहे हैं. इस बीच 13 फीट का घोड़ा लेकर बाबा रूणिचा के दर्शन को जातरू संघ रवाना हुआ और प्रदेश और परिवार में खुशियों की कामना की गयी.

लोक देवता बाबा रामदेव पैदलन जाने वाले कई जातरु हाथों में कपड़े से बने हुए घोड़े लिए रहते है जिसे बाबा रामदेव की सवारी कहते हैं. माना जाता है कि लोगों की मन्नत पूरी होने के बाद लोग घोड़े की सवारी बाबा को चढ़ाते हैं. लोक देवता बाबा रामदेव ने छुआछूत खत्म करने का काम किया था . उनकी सवारी सफेद घोड़ा था इसलिए उनको सफेद घोड़े चढ़ाए जाते हैं. खासतौर पर जब मन्नत पूरी होती है.

Add Zee News as a Preferred Source

घोड़े का संबंध पंच महाभूत यानि पृथ्वी,जल,आकाश और वायु से बताया गया है. विशेष रूप से ये घोड़े जोधपुर और रामदेवरा में ही तैयार होते हैं. बाबा की सवारी यानि की घोड़ा कपड़े और बांस से बनाया जाता है. जो बिल्कुल असली घोड़े की कद काठी लिए होता है. बाबा की सवारी वाला घोड़ा 2 फीट से लेकर 12 -13 फीट तक लंबा आम तौर पर हो सकता है, लेकिन मांग के मुताबिक 30-40 फीट तक बड़े घोड़े भी चढ़ाए जाते हैं.

आपको बता दें कि जैसलमेर के रामदेवरा में 10 अगस्त से रामदेव भादवा मेला शुरू हो जाएगा. जिसको लेकर तैयारियां आखिरी दौर में हैं. कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बाबा रामदेव मंदिर में पूजा अर्चना की थी.

पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ बाबा रामदेव भादवा मेला में लाखों की संख्या में भक्त बाबा के दरबार में धोक लगाते हैं और मुराद पूरी होने पर कपड़े का घोड़ा चढ़ाया जाता है, इस बार यहां आने वाले भक्तों की तादात 50 लाख तक रहने की संभावना है. जिसकी तैयारियों को लेकर बैठकों को दौर जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More