Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में रामदेवरा में बाबा के दर्शन करने के लिए बाहरी क्षेत्र से आने वाले हजारों की तादात में श्रद्धालु इसी सड़क रास्ते से आते हैं. बालेसर कस्बे के एनएच 125 पर बारिश के साथ आई रेत से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, जिसको अभी तक नहीं हटाया गया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: रोजाना एनएच 125 से होकर गुजरते हैं. नेशनल हाई वे इस बारिश में जगह-जगह से टूट चुका है. सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं और बारिश के चलते सड़क के दोनों तरफ रेत का जमाव हो गया.
बबूल की झाड़ियां भी सड़क ड्रेनेज के ऊपर से होकर सड़क तक आ जाने से पैदल और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भाद्रपद माह शुरू होते ही
रामदेवरा में बाबा के दर्शन करने के लिए बाहरी क्षेत्र से आने वाले हजारों की तादात में श्रद्धालु इसी सड़क रास्ते से आते हैं. बालेसर कस्बे के एनएच 125 पर बारिश के साथ आई रेत से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, जिसको अभी तक नहीं हटाया गया है. कई साल पहले बना नेशनल हाई वे जिस पर बारिश के कारण बालेसर से लेकर फलोदी रोड फांटा तक सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं.
कुई इंदा पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सड़क क्षतिग्रस्त होने से उन गड्ढ़ों में बारिश का पानी एकत्रित हो जाता है. रात के अंधेरे में बाहरी राज्यों से आने वाले अंजान जातरू इन गड्डों में गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं.उधर, नेशनल हाई वे के पास लगी रेलिंग के पीछे ड्रेनेज जिस पर सड़क तक पहुंच चुकी बबूल की झाडियों से जातरू परेशान हो रहे. पैदल जातरू चलते हैं, लेकिन बबूल के झाड़ियों कटिंग नही होने के कारण झाड़ियां रेलिंग के ऊपर से सड़क तक आ गई है. इससे जातरूओं को मजबूरी में सड़क के ऊपर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है.
पूर्व समाचार पत्रों में भी खबर प्रकाशित हुई है. जब उपखंड अधिकारी भवानी सिंह चारण को इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मैने दूरभाष पर बात कर हाइवे अधिकारियों को सूचित कर खड्डों को सही कर साफ सफाई का बोला है साथ ही एक पत्र भी लिख चुका हूं. अधिकारियों ने जल्द ही कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिलाया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!