&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर चामू कस्बे में स्थित एक निजी विद्यालय के संचालक के साथ करीबन आधा दर्जन लोगों ने स्कूल से जुड़ा जमीन के विवाद के चलते मारपीट की. घायल स्कूल संचालक को जोधपुर रैफर किया. वहीं, इस घटना के विरोध में स्कूली विद्यार्थियों ने पुलिस थाने एवं तहसील कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया. स्कूल संचालक की बेटी ने कई लोगों के खिलाफ देसी कट्टा दिखाकर मारपीट करने और धमकानें की रिर्पोट दी है.
गुरुवार को चामू कस्बे में नवजागृती शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की सचिव कृष्णा भाटी पुत्री बुधसिंह भाटी ने रिर्पोट पेश कर बताया कि गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी माताजी के साथ में विद्यालय के गेट में प्रवेश कर रहे थे.
तभी सांगसिंह भाटी पुत्र भवंरसिंह, लक्ष्मणसिंह पुत्र भवंरसिंह, रामसिंह पुत्र भवंरसिंह, शेरसिंह पुत्र भवंरसिंह सहित आधा दर्जन लोग आए और देसी कट्टा दिखाया और धमकाया तभी उसके पिता बुधसिंह भाटी बीच-बचाव करने आए तो प्रेमसिंह पुत्र हुकमसिंह, सांगसिंह और शेरसिंह ने धारदार हथियार से उनके उपर हमला कर दिया.
तब उसने एवं उसकी माता ने बीच बचाव का प्रयास किया तो इन लोगों ने धक्का-मुक्की करने लगे और बुधसिंह के साथ मारपीट करने पर उनको अस्पताल ले गए, जहां से जोधपुर रैफर किया. उसने बताया कि इन लोगों बुधवार को रात इन लोगो ने स्कूल के कैमरे तोड़ दिए. विवादित रास्ते की जमीन पर कोर्ट का स्थगन आदेश होने के बावजूद पत्थर खड़े कर टीन शेड लगाए. इनका जमीन के विवाद के चलते पहले भी इनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है. उसके बावजूद ये घटना की गई.
स्कूली विद्यार्थियों ने किया प्रर्दशन
वहीं, इस घटना से गुस्सायें स्कूली विद्यार्थियों ने चामू पुलिस थाने और तहसील कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग की है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही चामू पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है. पुलिस मामलें की जांच में जुटी हुई हैं और एक मारपीट के मुलजिम सांगसिंह पुत्र भंवरसिंह को गिरफ्तार कर दिया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!