जोधपुर में बाबा रामदेव मेला शुरू,सुरक्षा के लिए किए गए हैं ये इंतजाम

Jodhpur News: जोधपुर में बाबा रामदेव (रामसा पीर) मेले का आज बीज और महाआरती के साथ शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. सुरक्षा के लिए 56 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.
 

जोधपुर में बाबा रामदेव मेला शुरू,सुरक्षा के लिए किए गए हैं ये इंतजाम
Image Credit: Jodhpur News

Jodhpur News: पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ कहलाए जाने वाले विख्यात बाबा रामदेव (रामसा पीर) मेला का आज बीज (दूज)और महा आरती के साथ मेले का शुभारंभ हुआ. महा आरती जोधपुर के मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में हुई जहां बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ की समाधि स्थल है .इस में महा आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए .वहीं डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने बताया कि 151 ज्योत के साथ महाआरती हुई. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की माकुल व्यवस्था की गई है,साथ ही पुलिस के आला अधिकारी व जवान 56 सीसीटीवी कैमरे की मदद से कड़ी नजर रख रहे है.

पुलिस प्रशासन बल तैनात
मेला समिति अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी मेले को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि यहां पर आने वाले भक्तों को परेशानी ना हो. मंदिर में सेवा व्यवस्था में प्रशासन के सहयोग के लिए मंदिर की ओर से 100 स्वयं सेवक तैनात किए गए है. आज तकरीबन 10 लाख के करीब श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना है. वहीं एडिशनल एसपी सुनील के. पवार ने बताया कि इस मेले को देखते हुए पुलिस प्रशासन की माकुल व्यवस्था की गई है, जहां चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

कालिका टीम की तैनाती
इसके साथ ही महिलाओं की भीड़ देखते हुए कालिका टीम को भी तैनात किया गया . अब बाहर से और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु अब जोधपुर नहीं आकर सीधे रामदेवरा जाएंगे. बाबा रामदेव मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. सबसे ज्यादा भीड़ भादवे की दूज और दशम पर होती है. इस मेले में शामिल होने के लिए पूरे देश से श्रद्धालु आते हैं. इसमे राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं.

जातरुओं की आस्था
लोक देवता बाबा रामदेव के प्राकट्य दिवस (भाद्रपद शुक्ल द्वितीया) जैसलमेर जिले के 'रूणीचा' और जोधपुर के 'मसूरिया' में बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ समाधि मंदिर में आज से आरंभ हो रहे हैं. इस अंतरराज्यीय मेले को लेकर अभी से ही जातरुओं की आस्था हिलोरे मार रही है. हालांकि बाबा के दर्शन करने ट्रेन बस और निजी वाहनों से भी लोग पहुंचते है. लेकिन सबसे ज्यादा श्रद्धालु पैदल यात्री है जो कि कई किलोमीटर की यात्रा करते हुए, पहले जोधपुर के मसूरिया पहाड़ी पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर दर्शन करते हैं, फिर जैसलमेर के पोकरण में स्थित बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर माथा टेकने के बाद अपनी यात्रा को विराम देते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More