&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान में आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल आज जोधपुर पहुंचे. जोधपुर से डोली गांव में आयोजित जोजरी नदी बचाओ आंदोलन में भाग लेंगे. इससे पहले उन्होंने जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बात की और कहा कि लंबे समय से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की टीम जोजरी नदी में हो रहे प्रदूषण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.
जोजरी में फैक्ट्री का प्रदूषित पानी आने से दूषित हो रही है, उससे वहां के आसपास के गांव में बुरी स्थिति हो चुकी है. सांसद बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान का नौजवान अब लड़ना चाहता है. दोनों पार्टियों से अब ऊब चुके हैं. अभी चुनाव में समय है हम जोजरी नदी का अस्तित्व बचाना चाहते हैं. इसी को लेकर हम प्रमुखता से इस मांग को लेकर चल रहे हैं.
आज हमारी आर-पार की लड़ाई होगी. सब कुछ धरना स्थल पर ही साफ होगी. वहीं डीपीआर बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डीपीआर बनती रहती है पर बनने से कुछ नहीं होता. कल को मुखिया बदल जाए, तो डीपीआर धरी रह जाती है. वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा में भी एसआई का मुद्दा उठाया. अभी कई बड़े मगरमच्छ पकड़ने बाकी हैं.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में 17 से 21 अगस्त तक रेड और येलो अलर्ट
एसआई भर्ती की लगातार हम जांच की मांग कर रहे हैं और यह बहुत बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है. उन्होंने कहा कि नौजवानों का मुद्दा है. हम अग्निवीर को लेकर भी संघर्ष कर रहे हैं. चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा कि वह तो सफाई देते रहेंगे. लोग गीता पर हाथ रखकर कसम खाते हैं और मैं कहता हूं निश्चित रूप से वोट चोरी होती है. मैं अभी इस मे डीप में गया नहीं.
वोट चोरी के आरोप में इंडिया एयरलाइंस के लोग घेराव कर रहे थे. हम नहीं जा पाए. हम राजस्थान के अलावा बाहर हम इंडियन एयरलाइंस के साथ हैं. वहां लोकसभा के बाहर सांसद जब प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन्होंने उन सांसदों को गिरफ्तार करवा दिया. कांग्रेस इंदिरा गांधी के समय इमरजेंसी लगाई थी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इमरजेंसी लगा रहे हैं.
वोट चोरी निश्चित रूप से हो रही है इसमें कोई दो राय नहीं है. वहीं उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ को हटाया. धनखड़ अभी चुप हैं तो हम क्यों बोले. अगर जगदीप धनखड़ बोलते हैं, तो हम सड़कें जाम कर देंगे. पता नहीं जगदीप धनखड कहां हैं, क्या कारण था, देश यह जानना चाहता है क्योंकि पहली बार किसी उपराष्ट्रपति को बीच में हटाया गया.
हम चाहते हैं कि उपराष्ट्रपति अपने मुंह से सब कुछ बताएं और कारण क्या था और वह भी कुछ ज्यादा ही कर रहे थे. अगर डर के हटाया तो किसके डर से हटाया. हम एक दो महीने देख रहे हैं. 7 दिन का नोटिस और दे देंगे कि बताओ और 4-6 महीने बाद अगर जगदीप धनखड़ बताएंगे, तो हम उनके साथ नहीं है. वहीं एक बार फिर ओसिया के विधायक के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे लोगों की बेइज्जती होती रहती है और हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे.
ओसियां विधायक के साथ जो हुआ है वह गलत है. मेरा तो मानना है कि भेराराम को एयरपोर्ट जाना ही नहीं था. वहां कौनसा सम्मान समारोह हो रहा था. यह तो बेइज्जती करने के लिए तैयार बैठे हैं. वहीं वोट चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो भजनलाल जी ने क्या हालतनामा दिया है. वह भी हम मंगवा रहे हैं. मुख्यमंत्री की भी दूसरी जाति निकल सकती है.
यह भी पढ़ें- तो क्या संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स में नहीं होगा करार? जानिए क्या कहते हैं ट्रेडिंग के नियम
उन्होंने जाति नहीं लिखी शर्मा लिखा है और शर्मा जाति नहीं होती है. हम हलफनामा चेक करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और असलियत सामने लाएंगे. वहीं जोजरी नदी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी लंबे-लंबे भाषण दिए थे, यहां रिवर फ्रंट बन जाएगा ,लोग यहां आएंगे, अभी तक तो ऐसा कुछ वहां हुआ नहीं, सिर्फ दूषित पानी के सिवा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!