केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का जोधपुर में निधन, कागा स्थित स्वर्गाश्रम में पंच तत्व में हुए विलीन

Jodhpur News: केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव का बिमारी के चलते जोधपुर एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का जोधपुर में निधन, कागा स्थित स्वर्गाश्रम में पंच तत्व में हुए विलीन

Jodhpur News: केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव का बिमारी के चलते जोधपुर एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. पिता के गंभीर बिमार होने की सूचना के बाद मंत्री वैष्णव सुबह जोधपुर पहुंचे. एयरपोर्ट से सीधे केंद्रीय मंत्री वैष्णव एम्स अस्पताल पहुंचे.

करीब 12 बजे उनके पिता का निधन होने का समाचार एम्स अस्पताल की ओर से जारी किया गया. एम्स से उनके पिता का पार्थिव देह के रातानाडा स्थित महावीर कॉलोनी उनके निवास पर पहुंचा. केंद्रीय मंत्री वैष्णव व उनके भाई आनंद वैष्णव को पिता के जाने का शोक था और परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

करीब तीन बजे पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. यहां उनके निवास पर राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, विधायक भैराराम सियोल, महापौर वनीता सेठ सहित कई लोगों ने स्वर्गीय दाउलाल वैष्णव को पुष्पांजलि अर्पित की.

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत की ओर से शोक जताने के साथ ही उनके निजी सचिव महावीर सिंह ने उनकी तरफ से पुष्पचक्र अर्पित किया. 4:15 बजे महावीर कॉलोनी उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा शुरू हुई. केंद्रीय मंत्री वैष्णव व उनके भाई ने अपने पिता को कांधा दिया.

बैंड बाजे के साथ अंतिम यात्रा मोक्षवाहिनी से कागा स्थित वैष्णव समाज के स्वर्गाश्रम पहुंची. जहां केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव उनके परिवार ने मुखाग्नि देकर नमन किया. स्वर्गीय दाउलाल वैष्णव की आत्मा इसके साथ ही पंच तत्व में विलीन हो गई. अंतिम यात्रा में सामाजिक, राजनीति एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे.

स्व. दाऊलाल वैष्णव की अंतिम यात्रा में पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक अतुल भंसाली, भैराराम सियोल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन और बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Jodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news