&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: पाली जिले के रोहट कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. एक महिला और उसकी दो साल की मासूम बेटी को उनके ससुराल वालों ने कथित तौर पर घर से बेरहमी से बाहर निकाल दिया. इसके बाद मुख्य द्वार पर ताला जड़कर उन्हें सड़क पर बेसहारा छोड़ दिया गया. एक वायरल वीडियो ने इस क्रूरता को और भी भयावह रूप दे दिया, जिसमें दिखाया गया है कि घर की छत से एक महिला ने इस माँ-बेटी की जोड़ी पर दूसरी मंजिल से पत्थर फेंके.
छत पर चढ़कर मां और उसकी दो साल की मासूम बच्ची पर पत्थर फेक रही महिला से बचने के लिए वो सहायता मांगने से बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें भी यह वीडियो देखा उसको झकझोर रख दिया. अब इस वीडियो ने लोगों में गुस्सा और दुख की लहर पैदा कर दी है. हालांकि जी राजस्थान न्यूज़ ने इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की.
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें - Pali News: महिला और 2 साल की बेटी को घर से निकाला बाहर, छत पर चढ़कर फेंके ताबड़तोड़ पत्थर, वीडियो वायरल
खबर अपडेट की जा रही है...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur Newshttps://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/jodhpur हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!