Jodhpur में निजी एजेंसी की एलईडी वॉल पर चला गलत विज्ञापन, बना चर्चा का विषय

Jodhpur News: राजस्थान में वर्तमान में भाजपा सरकार के सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन एलईडी पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय 2 अक्टूबर 2021 का विज्ञापन चल रहा था, जिसमें प्रशासन शहरों के संग अभियान, लक्ष्य 10 लाख पट्टा वितरण का विज्ञापन चल रहा है. जागरूक शहरी लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

Jodhpur में  निजी एजेंसी की एलईडी वॉल पर चला गलत विज्ञापन, बना चर्चा का विषय
Image Credit: Jodhpur News:Source: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jodhpur News: प्रदेश में वर्तमान में भाजपा की सरकार है ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत जोधपुर नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण की ओर से प्रतिदिन अलग अलग वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन बीती रात्रि को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. शहर के शास्त्री सर्कल पर लगी एलइडी पर विज्ञापन वायरल हो रहा है.


प्रदेश में वर्तमान में भाजपा सरकार के सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन एलईडी पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय 2 अक्टूबर 2021 का विज्ञापन चल रहा था, जिसमें प्रशासन शहरों के संग अभियान, लक्ष्य 10 लाख पट्टा वितरण का विज्ञापन चल रहा है. जागरूक शहरी लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद चर्चा का विषय तो बना है लेकिन हमने पड़ताल की तो सामने आया कि दरअसल शास्त्री सर्किल पर लगी एलईडी वॉल वैसे तो नगर निगम दक्षिण की है लेकिन इनका संचालन करने के लिए प्रति वर्ष टेंडर जारी होता है. ऐसे में फिलहाल यह एलईडी वॉल एक निजी विज्ञापन एजेंसी को दे रखी है.

जवाबदारों ने नहीं उठाया फोन

नगर निगम महापौर से बात करने का प्रयास किया तो फोन पर उनके पीए ने ही जवाब दिया कि इसकी जानकारी नही है. वहीं, एजेंसी के जवाबदारों से बात करने के लिए बार बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. बहरहाल जो भी है वो शहर में चर्चा का विषय है.

अधिकारियों को भी संज्ञान लेना चाहिए

गलती किसी की भी हो लेकिन गलती तो है इसको लेकर निजी एजेंसी को भी इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए तो वहीं अधिकारियों को भी संज्ञान लेना चाहिए कि इतनी बडी गलती कैसे हो सकती है. इस तरह से विज्ञापन एजेंसी को टेंडर देने के बावजूद उस पर मॉनिटरिंग होना भी आवश्यक है अन्यथा कभी कुछ भी चलाया जा सकता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jodhpur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More