डिग्री लेकर चाय बेचो! जोधपुर में युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध, सरकार को घेरा

Jodhpur  News: जोधपुर में युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोज़गारी दिवस पर चाय-पकौड़े बनाकर विरोध प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया के नेतृत्व में, कार्यकर्ताओं ने सरकार से रोज़गार गारंटी की मांग की, और चेतावनी दी कि अन्यथा आंदोलन तेज होगा.

डिग्री लेकर चाय बेचो! जोधपुर में युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध, सरकार को घेरा
Image Credit: Jodhpur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jodhpur News: जोधपुर में युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय बेरोज़गारी दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी सर्किल, नई सड़क पर चाय-पकौड़े बनाकर अपना आक्रोश जताया.

चाय-पकौड़ा विरोध: बेरोज़गारी
यह प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर सीधा निशाना था. युवा कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने रोज़गार देने के बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन हकीकत में करोड़ों शिक्षित युवा आज भी बेरोज़गारी की मार झेल रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार रोज़गार के नाम पर सिर्फ खोखले वादे और जुमलेबाजी कर रही है, और युवाओं के भविष्य के साथ मज़ाक कर रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर स्टॉल लगाकर चाय और पकौड़े बनाए, जो बेरोज़गारी के इस दौर में युवाओं की मजबूरी को दर्शाता है. वे सरकार से तुरंत रोज़गार की गारंटी देने, सभी रिक्त पदों पर भर्ती निकालने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग कर रहे थे.

युवाओं के हक़ के लिए संघर्ष
जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया ने कहा कि "आज देश का युवा सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी से जूझ रहा है. भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है, जबकि युवा अपने हक़ और अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं." उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक युवाओं को सम्मानजनक रोज़गार नहीं मिलेगा, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा.

युवा कांग्रेस ने साफ कर दिया कि अगर सरकार ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो उनका आंदोलन और भी व्यापक रूप ले लेगा. इस प्रदर्शन में दानिश फौजदार, शाबाज खान, असलम खान, अरशद चौहान सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे, जिन्होंने मिलकर सरकार से युवाओं के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More