Rajasthan Crime: राजस्थान के जोधपुर के फलोदी में मां-बाप ने अपने तीन बच्चों पहले जहर दिया और फिर गला रेतकर हत्या कर डाली. घर का आंगन खून से सना हुआ था.
Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान के जोधपुर के फलोदी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां मां-बाप ने अपने तीन बच्चों पहले जहर दिया और फिर गला रेतकर हत्या कर डाली. इसके बाद पति-पत्नी ने भी सुसाइड करने का प्रयास किया.
यह घटना फलोदी कालू पाबूजी की सोमवार देर रात की है. वहीं, इस मामले की जानकारी मंगलवार सुबह 8.30 बजे मिली, जिसके बाद हडकंप मच गया. जब पुलिस पहुंची तो आरोपी पति-पत्नी बेहोश मिले और घर का आंगन खून से सना हुआ था.
पुलिस जांच के दौरान घर से जहर की खाली बोतल, ब्लेड और चाकू मिला. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों की हत्या से पहले आरोपी शिवलाल और उसकी पत्नी जतनो देवो के बीच लड़ाई हुई, जिसके बाद दोनों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मां-बाप ने बेटे हरीश (9) और बेटियों किरण (5), नत्थू (3) को जहर देने के बाद उनका गला दबाया. इसके बाद तीनों की हाथ की नसें भी काटी और आरोपियों ने बच्चों का चाकू से गला भी काट दिया.
वहीं, बच्चों को मारने के बाद पति-पत्नी ने अपने हाथ की नसें भी काट लीं.
शिवलाल के भाई की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसे घर के बाहर खून नजर आया. इसके बाद वह अंदर गई तो देखा की आंगन खून से भरा हुआ था.
ये देख वह चिल्लाते हुए बाहर आई और आस-पड़ोस के लोगों को सारी बात बताई. आरोपी शिवलाल उत्तराखंड में रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर है. फिलहाल पति-पत्नी दोनों हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है.