जोधपुर में मां बाप ने तीन बच्चों का किया मर्डर, फिर खुदकुशी की कोशिश

Jodhpur News : राजस्थान के जोधपुर से दिल दहला देने वाली खबर आई है. जहां मां बाप ने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद भी जान देने की कोशिश की.

जोधपुर में मां बाप ने तीन बच्चों का किया मर्डर, फिर खुदकुशी की कोशिश

Jodhpur News : राजस्थान के जोधपुर के कोलू पाबूजी में एक बंद मकान में तीन बच्चों और पति पत्नी को लहूलुहान हालत में बरामद किया गया.

सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीनों बच्चों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं मां बाप का इलाज जारी है. पुलिस के मुताबिक सूचना पर जब टीम घर पर पहुंची थी, तो घर पर खून खून ही बिखरा था.

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि पति पत्नी के बीच पारिवारिक कलह हुई और दोनों ने बच्चों को पहले जहर पिलाया और फिर हत्या कर दी.

वारदात जिस कमरे में हुई. वहां पर ब्लेड और जहर के डिब्बे मिले हैं. पुलिस के मुताबिक पहले मां बाप ने बच्चों को जहर दिया होगा और फिर नसें काटी होंगी.

पुलिस ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं और आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है. जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना मामले की जांच कर रही हैं.

खबर अपडेट हो रही है…

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news